इन खानों से तेजी से बढ़ता है यूरिक एसिड, आज ही करें किनारा

Edited by Neha Singh
Updated:
विज्ञापन

शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ना आम बात है. आइये जानते हैं कि अगर शरीर में अगर यूरिक एसिड बढ़ जाता है तो किन चीजों से परहेज करना चाहिए. ऐसी चीजें खाएं, जिससे यूरिक एसिड का स्तर सामान्य रहे.

विज्ञापन
undefined

यूरिक एसिड शरीर का टॉक्सिक पदार्थ होता है. जब यह शरीर में बढ़ता है, तो जोड़ों में दर्द, सूजन, गठिया आदि की सेहत समस्या होने लगती है. इतना ही नहीं यूरिक एसिड बढ़ने पर लिवर ठीक तरह से काम नहीं करता है.

undefined
यूरिक एसिड

यूरिक एसिड एक टॉक्सिन हैं जो भोजन के पचने के बाद शरीर में बनता है. किडनी इन टॉक्सिन को फिल्टर करके टॉयलेट के जरिए बाहर निकाल देती है, लेकिन जब ये टॉक्सिन जोड़ों में जमा होने लगते हैं तो किडनी इन्हें निकालने में असमर्थ हो जाती है.

undefined
खाने में यूरिक एसिड

हम जो खाते हैं, उससे भी शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है और कम होता है. इसलिए आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें. ऐसी चीजें खाएं, जिससे यूरिक एसिड का स्तर सामान्य रहे. डाइट से यूरिक एसिड को काफी कंट्रोल किया जा सकता है.

undefined
डाइट कंट्रोल

डाइट से यूरिक एसिड को काफी कंट्रोल किया जा सकता है. खाने में प्यूरिन से भरपूर चीजें शामिल करने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने लगता है. अगर आप चाहते हैं कि शरीर में यूरिक एसिड कम बने तो रात में इन चीजों का सेवन करने से बचें.

undefined
दाल

यूरिक एसिड से परेशान लोगों को रात में दाल नहीं खानी चाहिए. अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो दाल खाने से परहेज करें. दाल में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है.

undefined
मीट

हाई यूरिक एसिड वाले लोगों को रात के खाने में मटन का सेवन करने से बचना चाहिए. रेड मीट, ऑर्गन मीट, कीमा मीट और सी फूड जैसी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए. इस तरह के खाने से यूरिक एसिड तेजी से बढ़ता है.

undefined
खट्टे फल

हाई यूरिक एसिड वाले लोगों को खट्टे फल खाना एवॉयड करना चाहिए.

undefined
मीठी चीजें

रात में खाने में खासतौर से मीठे पेय पदार्थों के सेवन से बचें. मीठी चीजें आपकी परेशानी में डाल सकती हैं.

Also Read: ठंड में डायबीटीज के मरीज लें यह डायट, हर समय मेंटेन रहेगा ब्लड-शुगर लेवल
undefined
शराब

जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ा हो उन्हें शराब का सेवन एवॉयड करना चाहिए.आप रात में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं इससे यूरिन पतला होगा और शरीर से एक्स्ट्रा यूरिक एसिड निकल जाएगा. शराब से शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है.

Also Read: मेनोपॉज के लक्षण महिलाओं के कामकाजी जीवन को बना सकते हैं कठिन, जानिए क्या कहता है रिसर्च
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola