Benefits Of Eating Small Cardamom: औषधीय गुणों से भरपूर है छोटी इलायची, जानें इसे खाने के फायदे

Edited by Shweta Pandey
Updated:
विज्ञापन

Cardamom

Benefits Of Eating Small Cardamom: छोटी इलायची औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं. आइए जानते हैं छोटी इलायची खाने के फायदे…

विज्ञापन

Benefits Of Eating Small Cardamom: छोटी इलायची भारतीय रसोई में उपयोग की जाने वाली एक मसाला है जो अपने विशेष खुशबू और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है. इसे आमतौर पर मसालों में उपयोग किया जाता है. विशेष रूप से मिठाइयों, चाय, कॉफी और अन्य व्यंजनों में.

Small cardamom

इसके साथ ही छोटी इलायची औषधीय गुणों से भरपूर है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं छोटी इलायची खाने के फायदे…

छोटी इलायची खाने के फायदे…

ब्लड प्रेशर कम करने में

Small cardamom

छोटी इलायची का रोजाना सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. एक शोध में पाया गया है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम दो से तीन इलायची का सेवन करता है तो ऐसे लोग हाई ब्लड प्रेशर से बच सकते हैं. क्योंकि इलायची में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने का काम करता है.

तनाव दूर करने में

Small cardamom

सुबह छोटी इलायची की चाय पीने से तनाव दूर होता है. अग आप मूड को फ्रेश करना चाहते हैं तो प्रतिदिन इलायची की चाय का सेवन करें. ऐसा करने से स्ट्रेस या डिप्रेशन से निजात मिलता है.

भूख बढ़ाने में

Small cardamom

अगर किसी व्यक्ति को भूख कम लगता है तो उसे इलायती का सेवन करना चाहिए. क्योंकि इसे खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है साथ ही भूख बढ़ती है.

अस्थमा

Cardamom

छोटी इलायची खाने के अनेकों फायदे हैं. अस्थमा के मरीजों के लिए छोटी इलायती औषधि से भरपूर है. इसमें पाए जाने वाले गुण फेफड़ों में खून के प्रवाह को ठीक रखता है और खांसी के साथ-साथ अस्थमा जैसी बीमारियों से बचाता है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola