Health Tips: क्यों आपको चीनी की जगह पर करना चाहिए गुड़ का इस्तेमाल? जानें चौंकाने वाले फायदे

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

jaggery

Health Tips: अगर आप अपने डायट में चीनी का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको इसकी जगह पर गुड़ का इस्तेमाल करना चाहिए. गुड़ के इस्तेमाल से आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: अगर आप अभी भी अपने डायट में चीनी का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको सावधान हो जाना चाहिए. चीनी के नियमित इस्तेमाल से सिर्फ आपका वजन नहीं बढ़ता है बल्कि कई तरह की अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो ऐसे में आपको चीनी का नहीं बल्कि, गुड़ का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. आखिर चीनी की जगह पर गुड़ का इस्तेमाल क्यों किया जाना चाहिए? इसके फायदे क्या होते हैं? चलिए जानते हैं विस्तार से.

गुड़ क्यों है बेहतर?

अगर बात करें बनाने की प्रक्रिया की तो चीनी की तुलना में गुड़ कम प्रोसेस्ड होती है. गुड़ को बनाने के लिए गन्ने के रस को अच्छी तरह से उबालकर गाढ़ा किया जाता है. वहीं, पोषक तत्वों के मामले में भी चीनी की तुलना में गुड़ में ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं. गुड़ में आपको आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. बता दें जब आप डायट में चीनी को शामिल करते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है जबकि गुड़ के सेवन से आपके ब्लड में शुगर धीमे रफ्तार से बढ़ता है. गुड़ के सेवन से आपका डाइजेशन भी बेहतर हो जाता है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

गुड़ के इस्तेमाल से क्या फायदे होते हैं?

अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर गुड़ के सेवन से आपको क्या फायदे होते हैं तो बता दें इसके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. अगर आपको थका हुआ महसूस हो रहा है तो ऐसे में गुड़ का सेवन करने से आपको इंस्टेंट एनर्जी महसूस होती है. वहीं, गुड़ में मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूती देने का भी काम करता है.

इन बातों का रखें खास ख्याल

चीनी की तरह ही अगर आप गुड़ का सेवन भी जरूरत से ज्यादा करते हैं तो आपको हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती है. अगर आप गुड़ का सेवन कर रहे हैं तो पहले उसकी शुद्धता की जांच जरूर कर लें. मार्केट में पाया जाने वाला गुड़ कई बार अशुद्ध भी हो सकता है. अगर आप प्रेग्नेंट हैं या फिर बच्चे को दूध पिला रहीं हैं तो पहले एक बार डॉक्टर से आपको सलाह जरूर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Health Tips: अगर शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola