ePaper

Health Tips: हर रात सोने से पहले आपको क्यों खानी चाहिए 2 से 3 लहसुन की कलियां? फायदे जानकार चौंक जाएंगे आप

Updated at : 31 Jan 2025 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
benefits of eating garlic at night

benefits of eating garlic at night

Health Tips: अगर आप हर रात सोने से पहले लहसुन की दो से तीन कलियां नहीं खाते हैं तो आज से ही इसे खाना शुरू कर दें. यह छोटी सी चीज आपके सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.

विज्ञापन

Health Tips: लहसुन एक ऐसी चीज है जो हमारे किचन में आसानी से मिल जाती है. इसका इस्तेमाल हमारे घरों में काफी ज्यादा किया जाता है. माना जाता है अगर आप लहसुन को अपने डायट में शामिल करते हैं तो आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. वैसे तो आप लहसुन का सेवन किसी भी समय और किसी भी तरीके से कर सकते हैं लेकिन, जानकारों के अनुसार जब आप इसका सेवन रात को सोने से पहले करते हैं तो आपके सेहत को ज्यादा फायदे हो सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको रात को सोने से पहले सिर्फ दो से तीन लहसुन की कलियों का सेवन करने की वजह से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए इन फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बेहतर इम्युनिटी

अगर आपकी इम्युनिटी कमजोर है और आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आपको हर रात सोने से पहले लहसुन की दो से तीन कलियों का सेवन जरूर करना चाहिए. लहसुन में सल्फर कम्पाउंड के साथ ही एंटीऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं जो आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

वेट लॉस में मदद

अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है और आप इसे कम करना चाहते हैं तो आपको लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए. लहसुन में एलिसिन तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर में जमी जिद्दी चर्बी को तेजी से पिघलाने में मदद करते है. केवल यहीं नहीं, लहसुन में पाए जाने वाले कंपाउंड शरीर में फैट के प्रोडक्शन को भी रोकते हैं.

हार्ट हेल्थ को बनाता है बेहतर

अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ऐसे में आपको लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए. आपके बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में यह काफी मदद कर सकता है. लहसुन के सेवन से आपके शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का भी भी लेवल कम होता है जिससे आपका हार्ट हेल्थ बेहतर रहता है.

शरीर को अंदर से करता है क्लीन

अगर आप अपने शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सोने से पहले लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए. इसके सेवन से आपका शरीर अंदर से साफ होता है. लहसुन में एलिसिन सहित सल्फर कंपाउंड पाया जाता है जिसकी वजह से आपके शरीर के अंदर जमी गंदगी को साफ किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Mental Health: सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठने के हैं कई चमत्कारी फायदे, आप भी जानें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola