Health Tips: नाखूनों के इन बदलावों को ना करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी के हो सकते हैं लक्षण

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Health tips

Health Tips: शरीर में कोई भी परेशानी होने पर बॉडी कुछ संकेत देता है. अगर आपके नाखून में ये बदलाव नजर आ रहे हैं तो आपको सतर्क होने की जरूरत है.

विज्ञापन

Health Tips: शरीर में कोई भी बीमारी होने पर शरीर कुछ संकेत जरूर देता है. जरूरत है समय रहते इन संकेतों को पहचानने की और इन पर काम करने की. आपको जानकर हैरानी होगी कि नाखूनों के जरिए भी शरीर में होने वाली गड़बड़ी का अंदाजा लगा सकते हैं. नाखूनों का रंग बदलना, पतला होना किसी न किसी सेहत से जुड़ी समस्या का संकेत देते हैं. तो आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में.

नाखून का पीला दिखाई देना

नाखून का पीला होना कई कारण से हो सकता है. धूम्रपान, खाने पीने में पोषक तत्वों की कमी और इंफेक्शन के वजह से हो सकता है. नाखून का पीला होना सेहत से जुड़ी समस्या के कारण भी हो सकता है जैसे किडनी की समस्या, आयरन की कमी जिसके कारण एनीमिया की समस्या हो सकती है. पीले नाखून लिवर की परेशानी के कारण भी हो सकता है.

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: ग्लोइंग स्किन और बेहतर सेहत के लिए करें ये Vitamin E रिच फूड का सेवन

यह भी पढ़ें: Side Effects of Aloe Vera: जरूरत से ज्यादा एलोवेरा का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, पहुंचा सकता है नुकसान

टूटे हुए नाखून का होना

नाखूनों का टूटना शरीर में पोषक तत्वों की कमी की ओर इशारा करता है. अगर आप के नाखून बार-बार टूट रहे हैं तो यह शरीर में पानी की कमी के कारण हो सकता है. अपने डायट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें और अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें.

नाखून का नीला होना

अगर आपके नाखून का रंग नीला हो गया है तो यह खून में ऑक्सीजन की कमी के वजह से हो सकता है. यह हार्ट और फेफड़ों की बीमारी की ओर भी इशारा करता है. अगर आपको भी इस तरह की समस्या दिखाई दे रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

नाखून का सफेद दिखना

अगर आपके नाखून में सफेद धब्बे दिख रहे हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं. ऐसा चोट या फिर एलर्जी के कारण हो सकता है. सफेद नाखून जिंक की कमी को भी दर्शाता है. ज्यादा समय तक सफेद रंग का होना डायबिटीज और हार्ट की बीमारियों के कारण भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Buttermilk Health Benefits: छाछ है सेहत के लिए वरदान, पीने से मिलते हैं गजब के फायदे

यह भी पढ़ें: Vegetarian Protein Foods: प्रोटीन की नहीं होगी कमी, इन वेज फूड को करें खाने में शामिल

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola