Vegetarian Protein Foods: प्रोटीन की नहीं होगी कमी, इन वेज फूड को करें खाने में शामिल

Author :Sweta Vaidya
Published by :Sweta Vaidya
Updated at :11 Mar 2025 8:16 AM
विज्ञापन
protein rich foods

protein rich foods

Vegetarian Protein Foods: प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. इन शाकाहारी चीजों में भी प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिलता है.

विज्ञापन

Vegetarian Protein Foods: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक तत्वों का सेवन जरूरी होता है. प्रोटीन सेहत के लिए जरूरी है क्योंकि इसका सेवन मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करता है. प्रोटीन का मुख्य सोर्स अंडे और मीट है. शाकाहारी लोगों को हमेशा यह चिंता रहती है कि उन्हें जरूरत के हिसाब से प्रोटीन मिल रहा है की नहीं? अगर आप भी शाकाहारी भोजन का सेवन करते हैं तो इन वेज फूड के जरिए भी आप प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं. इन फूड आइटम्स में प्रोटीन की भरपूर मात्रा है जो शरीर के लिए जरूरी है. तो आइए जानते हैं विस्तार से.

सोयाबीन में है प्रोटीन

सोयाबीन को अगर वेज खाने में प्रोटीन का खजाना कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा. सोयाबीन को अपने डायट में जरूर शामिल करें क्योंकि 100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 36 ग्राम प्रोटीन मिलता है. 

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: ग्लोइंग स्किन और बेहतर सेहत के लिए करें ये Vitamin E रिच फूड का सेवन

यह भी पढ़ें: Buttermilk Health Benefits: छाछ है सेहत के लिए वरदान, पीने से मिलते हैं गजब के फायदे

दाल का करें सेवन

दाल हमारे आहार में लगभग डेली सेवन किया जाता है. दाल में प्रोटीन के आलवा और भी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं. अलग-अलग दाल में अलग मात्रा में प्रोटीन मिलता है. दाल का सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है और पाचन भी ठीक रहता है.

काबुली चना है फायदेमंद

काबुली चना का इस्तेमाल छोले बनाने के लिए किया जाता और यह व्यंजन उत्तर भारत में बहुत प्रसिद्ध है. फाइबर और प्रोटीन से युक्त काबुली चना शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक अच्छा विकल्प है. आप इसको सैलेड के तौर पर भी सेवन के सकते हैं. 100 ग्राम चना में 10 -12 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. 

मूंगफली को डायट में करें शामिल

मूंगफली को स्नैक्स और चटनी के तौर पर ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. मूंगफली में प्रोटीन अच्छी खासी मात्रा में मिलता है. 100 ग्राम में 25 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है. मूंगफली में और भी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के साथ स्किन के लिए फायदेमंद है.

पनीर है लाभकारी

शाकाहारी लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है. प्रोटीन की कमी को दूर रखने के लिए आप अपने डायट में पनीर को जरूर शामिल करें. पनीर से कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं और इसका सेवन सेहत के लिए लाभदायक है.

यह भी पढ़ें: Side Effects of Aloe Vera: जरूरत से ज्यादा एलोवेरा का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, पहुंचा सकता है नुकसान

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola