ePaper

Eye Care: आंखें हो रही कमजोर? सर्दियों में मिलने वाले इन चीजों को डायट में करें शामिल

Updated at : 10 Jan 2025 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
Superfoods For Eyes

Superfoods For Eyes

Eye Care: अगर आपकी आंखें कमजोर हो रही हैं तो आपको सर्दियों के दिनों में मिलने वाली इन चीजों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए.

विज्ञापन

Eye Care: आजकल की तेज लाइफस्टाइल के बीच अक्सर हम अपने सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं जिस वजह से कई तरह की परेशानियों से हमें गुजरना पड़ता है. जब हम अपने सेहत को नजरअंदाज करते हैं तो इसका सीधा असर हमारे सेहत या फिर शरीर पर देखने को मिलता है. इन्हीं समस्याओं में से एक समस्या आंखों से भी जुडी हुई है. आज के समय में आंखों की समस्या से काफी लोग पीड़ित है, यह समस्या न सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों को दिक्कत पैदा करती है बल्कि कम उम्र खासकर युवा वर्ग में भी तेजी से बढ़ रही है. इसके पीछे कई कारण है जैसे कि स्क्रीन टाइम का बढ़ना या फिर आंखों का सही तरीके से देखभाल न होना. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनकी आंखें कमजोर हो रही है. आज हम आपको सर्दियों के दिनों में मिलने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपकी आंखें हेल्दी रह सकते हैं.

गाजर

ठंड के मौसम में लोग गाजर से बने कई सारे व्यंजन खाते हैं जिसमे की गाजर का हलवा आम है. यही गाजर हमारी आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है, गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है. यह नाइट ब्लाइन्डनेस की समस्या को दूर करता है. सर्दियों में इसकाे अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

ये भी पढ़ें: Health Tips: इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, फेफड़े खराब होने से पहले के हैं संकेत

पालक

पालक हरे पत्तेदार सब्जी की श्रेणी में आता है जिसे ठंड के दिनों में काफी पसंद किया जाता है. इसे कई तरह से बनाया जाता है जैसे की सब्जी, साग या फिर पराठे के रूप में. इसमे कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते है. केवल यहीं नहीं, इसमे मौजूद आयरन आंखों को सेहतमंद रखने में काफी मदद करता है.

बथुआ

बथुआ भी एक तरह की हरी पत्तेदार सब्जी ही है. सर्दियों के दिनों में इसे बाजार में काफी आसानी से देखा जा सकता है. इसमे विटामिन-ए, आयरन और ल्यूटिन मौजूद होता है जो की आंखों की रोशनी को बेहतर करता है.

शकरकंद

शकरकंद भी आंखों की रोशनी को सही करने के लिए फायदेमंद होता है. इसमे बीटा-कैरोटीन होता है जो की आंखों की देखने की शक्ति को बेहतर बनाता है. यह आंखों में होने वाले सूखेपन या ड्राइनस की समय को भी दूर करता है .

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola