Corona Third Wave : तेजी से फैल रहा कोरोना, बचाव के लिए अपने लाइफ स्टाइल में शामिल करें ये जरूरी आदतें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2022 4:25 PM
Corona Third Wave : कोरोना एक बार फिर तेजी से फैल रहा है. तीसरी लहर से बचने के लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ख्याल रखें. और एक बार फिर हेल्दी लाइफ स्टाइल रूटीन फॉलो करें.
Corona Third Wave : कोरोना एक बार फिर तेजी से फैल रहा है. डेल्टा वैरिएंट के साथ ही इस बार ओमिक्रोन वैरिएंट का भी खतरा है. ऐसे में भले ही आप वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं लेकिन फिर भी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है. एक्सपर्ट्स कहना है कि कोरोना अपने नए और पुराने दोनों ह तरह के वैरिएंट के साथ किसी के लिए भी घातक हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि आप अपनी जीवनशैली और डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करें. ऐसा करके आप अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग कर सकेंगे और आप संक्रमण से अपना बचाव कर सकेंगे. जानें आपको किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है.
सब्जियां, फल, नट्स जैसी चीजों को डाइट में भरपूर मात्रा में शामिल करें. ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स से इंफ्लामेशन को दूर करने में मदद मिलती है. शरीर में ताकत होगी तो बीमारी भी दूर रहेगी.
शरीर में पानी की कमी न होने से इसका असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है. अक्सर देखा गया है कि लोग सर्दियों में पानी पीना कम कर देते हैं. इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है और शरीर में पानी की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है. ऐसी परेशानी से बचने के लिए हर दिन जरूरी मात्रा में पानी जरूर पीएं.
खराब नींद का असर आपकी इम्यूनिटी पर पड़ निश्चित रूप से पड़ता है. इसलिए भरपूर नींद लें. रोजाना नींद पूरी न होने से किसी भी तरह की बीमारी का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. अपने सोचे-जागने का टाइम-टेबल फिक्स करें.
नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराना हमेशा फायदेमंद होता है. शरीर में विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन के लेवल की जांचने के लिए हेल्थ चेकअप जरूरी है. इससे आप जान पाएं कि शरीर में किसी तरह की कमी तो नहीं और उसके हिसाब से डॉक्टरी सलाह ले सकेंगे.
तनाव, स्ट्रेस का सीधा असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है. तनाव या चिंता शरीर को कमजोर करती है. स्ट्रेस को कम करने के लिए ऐसी एक्टीविटीज में शामिल हों जो स्ट्रेस को कम करे. अपने घर का या आसपास का माहौल हमेशा खुशनुमा रखें.
कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा तरीका है सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करना और मास्क लगाना. किसी भी जरूरी काम के लिए बाहर जाएं तो मास्क अच्छी तरह लगाएं साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के जरूरी नियमों का पालन जरूर करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










