ePaper

Benefits Of Soaked Gram Water: चने के पानी को भूलकर भी ना फेंके, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

Updated at : 06 Mar 2024 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
Benefits Of Soaked Gram Water: चने के पानी को भूलकर भी ना फेंके, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

Soaked Gram Water

Benefits Of Soaked Gram Water: चना में हाई प्रोटीन, आयरन और फाइबर सबसे अधिक पाया जाता है जो सेहत के लिए बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं चना का पानी पीने के फायदे..

विज्ञापन

Benefits Of Soaked Gram Water: चना का उपयोग कई तरीके से किया जाता है. इसमें हाई प्रोटीन, आयरन और फाइबर सबसे अधिक पाया जाता है जो सेहत के लिए बेहद जरूरी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भीगे चने का पानी पीने के कितने फायदे होते हैं. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे रातभर चने को भिगोकर रखने के बाद उसकी पानी को फेंकने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसे पीने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं….

भीगे चने का पानी पीने के फायदे….

  • एनीमिया से मिले आराम
Soaked gram water

जो लोग एनीमिया की शिकार हैं ऐसे लोगों को प्रतिदिन भीगे चने का पानी कम से कम आधा गिलास पीना चाहिए. क्योंकि चने के पानी में आयरन प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जो एनीमिया से आराम दिलाने में मदद करता है. इसके साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम करता है.

  • पाचन बेहतर करने में
Soaked gram water

चने का पानी पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने का काम करता है. इसके साथ ही कब्ज की शिकायत भी हमेशा के लिए दूर हो जाती है.

  • वजन कम करने में
Soaked gram water

बढ़ते वजन से अगर काई परेशान है तो चने का पानी पीना शुरू कर दें. क्योंकि चने का पानी पीने से वजन कम होता है. इसमें पाए जाने वाले फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है. इसलिए अगर आप चाहे तो सुबह खाली पेट भीगे हुए चने का पानी पी सकते हैं.

  • इम्यून पॉवर बढ़ाने में
Soaked gram water

चना विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है. जो लोग भीगे हुए चने का पानी पीते हैं उनका इम्यून पॉवर मजबूत बढ़ती है. जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं.

  • डायबिटीज में फायदेमंद
Soaked gram water

चने का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें ब्लड शुगर लेवर कंट्रोल करने की सबसे अधिक क्षमता होता है. ऐसे में जो लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं उन्हें रोजाना भीगे हुए चना का पानी पीना चाहिए.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola