Antibiotic Side Effects: एंटीबायोटिक से घट रही रोग प्रतिरोधक क्षमता, एक शोध से यह सच आया सामने
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Apr 2023 6:03 PM
Antibiotic Side Effects: एक शोध से यह सच सामने आया है कि कृषि और मवेशियों में एंटीबायोटिक के बढ़ते उपयोग ने मानव प्रतिरक्षा प्रणाली को संकट में डाल दिया है.
आरती श्रीवास्तव
Antibiotic Side Effects: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किये गये एक शोध से यह सच सामने आया है कि कृषि और मवेशियों में एंटीबायोटिक के बढ़ते उपयोग ने मानव प्रतिरक्षा प्रणाली को संकट में डाल दिया है. इस शोध के मुताबिक फॉर्म में पाली गयी मुर्गियां और सूअर बड़े पैमाने पर ऐसे बैक्टीरिया का स्रोत हो सकते हैं, जो मनुष्य की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए कहीं अधिक प्रतिरोधी हो सकते हैं.
यानी इन पर एंटीबायोटिक दवाइयों का असर नहीं होगा. ऐसे में इनके द्वारा भविष्य में महामारी भी फैल सकती है. वैज्ञानिकों ने चेताया है कि यदि मवेशियों को जल्द बड़ा करने के लिए इसी तरह से उन पर एंटीबायोटिक दवाओं का निरंतर उपयोग होता रहा, तो बैक्टीरिया के ऐसे एट्रेन उत्पन्न हो सकते हैं, जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली की पहली पंक्ति को भेद सकते हैं. प्रतिरक्षा प्रणाली में रक्षा की पहली पंक्ति उस ढाल को कहते हैं, जो रोगाणुओं को शरीर में प्रवेश करने से रोकती है.
इस शोध का नेतृत्व करने वाले प्रोफेसर क्रेग आर मैकलीन का कहना है कि मुर्गियों को मोटा करने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग कर हमने अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली से ही खिलवाड़ किया है. लांसेट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट की मानें, तो एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (एएमआर) मलेरिया और एड्स की तुलना में कहीं अधिक लोगों की मौत का कारण बन रहा है. वर्ष 2019 में एएमआर के कारण सीधे तौर पर लगभग 13 लाख लोगों की जान चली गयी थी.
विश्व बैंक का अनुमान है कि रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एंटीबायोटिक रेसिस्टेंस) का उपचार कराने के कारण 2030 तक लगभग ढाई करोड़ अतिरिक्त लोग गरीब हो सकते हैं. एंटीबायोटिक रेसिस्टेंस उस स्थिति में उत्पन्न होता है जब रोग फैलाने वाले सूक्ष्मजीवी और परजीवी एंटीबायोटिक दवाओं के लगातार संपर्क में रहते हैं और इस कारण वे अपने शरीर को इन एंटीबायोटिक के अनुरूप ढाल लेते हैं और धीरे-धीरे इनके प्रति प्रतिरोध विकसित कर लेते हैं. परिणाम होता है कि इन पर एंटीबायोटिक दवाओं का कोई प्रभाव नहीं होता और संक्रमित मनुष्य लंबे समय तक बीमारी से जूझता रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










