बरसों से बदहाली का दंश झेल रही है 6 ब्लॉकों को जोड़ने वाली ये रोड, अधूरा पड़ा है निर्माण कार्य

Updated at : 21 Aug 2020 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
बरसों से बदहाली का दंश झेल रही है 6 ब्लॉकों को जोड़ने वाली ये रोड, अधूरा पड़ा है निर्माण कार्य

Jharkhand news, Hazaribagh news : हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव भाया बिजुपाड़ा (रांची) सड़क का निर्माण कार्य पिछले 5 वर्षों से अधूरा पड़ा है. बारिश के समय तो इस सड़क से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. बारिश के दिनों में खराब हुए इस सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को चलना दूभर हो जाता है. यह सड़क क्षेत्र के 6 प्रखंडों को जोड़ती है. इससे हजारीबाग के अलावा कटकमसांडी प्रखंड, कटकमदाग, बड़कागांव, केरेडारी एवं टंडवा प्रखंड के गांवों को जोड़ती है.

विज्ञापन

Jharkhand news, Hazaribagh news : बड़कागांव : हजारीबाग जिला अंतर्गत
बड़कागांव भाया बिजुपाड़ा (रांची) सड़क का निर्माण कार्य पिछले 5 वर्षों से अधूरा पड़ा है. बारिश के समय तो इस सड़क से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. बारिश के दिनों में खराब हुए इस सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को चलना दूभर हो जाता है. यह सड़क क्षेत्र के 6 प्रखंडों को जोड़ती है. इससे हजारीबाग के अलावा कटकमसांडी प्रखंड, कटकमदाग, बड़कागांव, केरेडारी एवं टंडवा प्रखंड के गांवों को जोड़ती है.

इस सड़क के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए 255 करोड़ का टेंडर निकाला गया था. स्टेट हाइवे अथॉरिटी ने टेंडर जारी किया था. करीब 100 किलोमीटर यह सड़क आज भी अधूरी पड़ी है. इसका काम मेसर्स केएमसी एवं ईसीआइ ने मई 2015 में शुरू किया था, लेकिन अभी भी आधा से अधिक काम छूटा हुआ है. कई जगहों पर सड़क की स्थिति बदतर हो गयी है. वाहनों का परिचालन मुश्किल हो रहा है.

Also Read: निर्धारिट रूट का उल्लंघन कर खनिज लदे ट्रकों की आवाजाही से बड़ाजामदा- नोवामुंडी में घंटों लगता जाम, लोग परेशान

कई जगहों पर इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है. जगह-जगह चौड़ीकरण के लिए गड्ढे खोद कर छोड़ दिये गये हैं. ऐसे में अब इन सड़कों के गड्ढों में पानी जमा हो गया है. इससे वाहनों को यहां से ले जाने में गिरने का डर बना रहता है.

बता दें कि बड़कागांव- हजारीबाग की इस सड़क का काम मेसर्स केएमसी एवं ईसीआइ के ज्वाइंट वेंचर को मिला था. इस एजेंसी को सड़क निर्माण का काम करीब 441 करोड़ रुपये में दिया गया था. कंपनी को जून 2018 तक काम पूरा कर लेना था, लेकिन इसकी प्रगति काफी धीमी पायी गयी. विभाग ने यह पाया कि अभी आधा काम भी नहीं हुआ है.

इस सड़क के बनने से हजारीबाग से पलामू का रास्ता सुगम हो जायेगा. बीजूपाड़ा से हजारीबाग जाने के लिए रांची नहीं आना होगा. इससे लोगों को कम दूरी तय करनी होगी. समय भी कम लगेगा. इस सड़क को बेहतर कनेक्टिविटी के रूप में तैयार किया जा रहा है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola