माओवादियों ने पुलिस व जेजेएमपी संगठन के खिलाफ की पोस्टरबाजी, ग्रामीणों में है भय का माहौल

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Jul 2021 1:11 PM

विज्ञापन

नक्सलियों द्वारा पेशरार के अलावा सेरेंदाग थाना क्षेत्र के हेंदेहास व अन्य गांवों के जंगलों में पोस्टरबाजी की है. जानकारी के अनुसार पोस्टरबाजी की सूचना मिलते पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है.

विज्ञापन

किस्को : पेशरार थाना के पुंदाग, कौवाडांड़ के विद्यालयों समेत अन्य स्थानों पर नक्सलियों ने पुलिस व जेजेएमपी नक्सली संगठन के खिलाफ पोस्टरबाजी की गयी. हालांकि फिलहाल स्कूल बंद है, परंतु विद्यालयों में पोस्टर चिपके होने से गांव घर के बच्चे व ग्रामीण प्रतिदिन पोस्टर देख भय के साये में जीने को विवश हैं.

नक्सलियों द्वारा पेशरार के अलावा सेरेंदाग थाना क्षेत्र के हेंदेहास व अन्य गांवों के जंगलों में पोस्टरबाजी की है. जानकारी के अनुसार पोस्टरबाजी की सूचना मिलते पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है.

पोस्टर में जेजेएमपी व पुलिस के विरुद्ध बयानबाजी की गयी है. कोयल शंख जोनल कमेटी भाकपा माओवादी द्वारा पोस्टर लिख कर चिपकाया गया है. हाल के दिनों में भाकपा माओवादी द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रो में पोस्टरबाजी कर दहशत फैलाने का काम किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola