Jharkhand News : गुमला के कामडारा में जीवित व्यक्ति को बता मृत चिपका दिया गया पोस्टर, जानें क्या है पूरा मामला

Updated at : 18 Mar 2021 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : गुमला के कामडारा में जीवित व्यक्ति को बता मृत चिपका दिया गया पोस्टर, जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मत्स्य जीवी सहयोग समिति कामडारा के चुनाव को लेकर 26 मार्च को सामुदायिक भवन कामडारा में चुनाव प्रक्रिया होगी. जिसमें निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रतिनियुक्त की जायेगी. इधर चुनाव कराये जाने के पूर्व निवर्तमान मत्स्य जीवी सहयोग समिति कामडारा द्वारा समिति के सदस्यों की एक सूची प्रकाशन कर प्रखंड मुख्यालय के दीवार व अन्य स्थानों पर चिपका कर नाम सहित सदस्यों की संख्या और कौन जिंदा है और कौन मृत है, इसे दर्शाया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Gumla Kamdara News कामडारा : मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव 26 मार्च को किया जायेगा. जिसे लेकर समिति की ओर से सदस्यता मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया. परंतु मतदाता सूची में कलिंद्र राम व बिरझू राम के नाम के आगे मृत लिखा हुआ है. जबकि दोनों व्यक्ति जीवित हैं. इस संबंध में कामडारा निवासी कलिंद्र राम ने बीडीओ रवींद्र कुमार गुप्ता को आवेदन सौंप जांच कराने की मांग की है.

जानकारी के अनुसार मत्स्य जीवी सहयोग समिति कामडारा के चुनाव को लेकर 26 मार्च को सामुदायिक भवन कामडारा में चुनाव प्रक्रिया होगी. जिसमें निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रतिनियुक्त की जायेगी. इधर चुनाव कराये जाने के पूर्व निवर्तमान मत्स्य जीवी सहयोग समिति कामडारा द्वारा समिति के सदस्यों की एक सूची प्रकाशन कर प्रखंड मुख्यालय के दीवार व अन्य स्थानों पर चिपका कर नाम सहित सदस्यों की संख्या और कौन जिंदा है और कौन मृत है, इसे दर्शाया गया है.

वहीं उक्त सूची में कलिंद्र राम क्रमांक संख्या चार व बिरझू राम क्रमांक संख्या 22 में मृत दर्शाया गया. जिसे देखने के बाद कलिंद्र राम ने बीडीओ को इसकी जानकारी दी. इसकी जांच करते हुए जिम्मेदार व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

इधर मत्स्य जीवी सहयोग समिति के वर्तमान अध्यक्ष राम सुरेश राम व सचिव रविंद्र ओहदार ने कहा कि प्रकाशित सदस्यता सूची में गलती से सूची में मृत अंकित हो गया है. इसे सुधार कर दी जायेगी. फिलहाल मत्स्य जीवी सहयोग समिति में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव होना है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola