दीपावली और चुनाव से पहले आम लोगों को बड़ा तोहफा, फ्री में 2 गैस सिलेंडर, CNG-PNG वैट में 10% की कटौती

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Oct 2022 8:18 PM

विज्ञापन

Gujarat Election: गुजरात सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है. वहीं, 10 फीसदी वैट कटौती के बाद सीएनजी और पीएनजी का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को प्रति किलो सीएनजी और पीएनजी पर 5 से 7 बचेंगे.

विज्ञापन

Gujarat Election: गुजरात के लोगों को दीपावली और चुनाव से पहले सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है. राज्य सरकार ने आज यानी सोमवार को पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है. इसके अलावा सरकार ने सीएनजी-पीएनजी पर लगने वाले वैट में भी 10 फीसदी की कमी कर दी है. यानी अब सीएनजी और पीएनजी पर 10 फीसदी कम वैट देना पड़ेगा.

छूट से सरकार पर बढ़ेगा बोझ: दीपावली से पहले सरकार की घोषणा से आम लोगों में खुशी है. दरअसल, 10 फीसदी वैट कटौती के बाद सीएनजी और पीएनजी का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को प्रति किलो सीएनजी और पीएनजी पर 5 से 7 बचेंगे. हालांकि, इस छूट के बाद सरकार पर करोड़ों का आर्थिक दबाव बढ़ जाएगा. सीएनजी पर सरकार को 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ जाएगा.

सरकार मुफ्त देगी दो सिलिंडर: गुजरात सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है. यानी जो लोग इस योजना के लाभुक हैं उन लोगों को दो सिलिंडर फ्री में दी जाएगी. हालांकि इस छूट से भी सरकार की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा. एलपीजी पर छूट देने से सरकार पर 1650 करोड़ रुपये का एक्ट्रा बोझ पड़ेगा.

आम लोगों में खुशी: गुजरात सरकार के इस तोहफे से आम लोगों में खुशी है. दो मुफ्त सिलेंडर सीएनजी-पीएनजी के वैट में 10 फीसदी की छूट से लोगों की जेब कटने से बचेंगे. साथ ही राज्य के 35 लाख एलपीजी धारकों को फायदा होगा. गौरतलब है कि इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खातों में पीएम किसान योजना की रकम भी डाल दी है.

Also Read: PMJAY-MA योजना के लाभार्थियों को दिया गया आयुष्मान कार्ड, लाभुकों के साथ पीएम मोदी ने की बात

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola