वजन कम करने के लिए पीते हैं ग्रीन टी तो हो जाए सावधान, हो सकती है गंभीर बीमारियां

Updated at : 15 May 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Green Tea

Green Tea

Green Tea Side Effect: क्या ग्रीन टी वाकई वजन घटाने में मदद करती है? जानें ग्रीन टी के फायदे, नुकसान और इसका सही इस्तेमाल.

विज्ञापन

आज के समय में मोटापा आम समस्या बन गई है. हर कोई बढ़ते वजन को लेकर परेशान है और वजन घटाने के लिए कई उपाय आजमा रहा है. जैसे कि डाइट, एक्सरसाइज और ग्रीन टी. ग्रीन टी को वजन घटाने में सहायक माना जाता है, इसलिए कई लोग दिन में 3–4 बार इसे पीते हैं. लेकिन क्या सच में ग्रीन टी से वजन कम होता है? और क्या इसका ज़्यादा सेवन सही है?

ग्रीन टी के फायदे

  • ग्रीन टी शरीर से विषैले तत्व (टॉक्सिन) बाहर निकालती है.
  • यह मेटाबॉलिज्म (पाचन शक्ति) को बेहतर करने में मदद करती है.
  • लेकिन सिर्फ ग्रीन टी पीकर वजन कम करना संभव नहीं है.

Also Read: शादी के लिए दबाव डाल रहे पैरेंट्स तो इन 7 तरीकों से करें डील, झट से समझ जाएंगे आपकी फीलिंग्स

क्या ग्रीन टी से सच में वजन कम होता है?

बिल्कुल नहीं. सिर्फ ग्रीन टी पीना वजन घटाने के लिए काफी नहीं है. अगर आप सही डाइट और एक्सरसाइज नहीं करते, तो ग्रीन टी कोई खास असर नहीं दिखा पाएगी. इसके अलावा, बाज़ार से खरीदी गई ग्रीन टी में वजन घटाने वाले पोषक तत्व बहुत कम होते हैं, इसलिए उस पर पूरा भरोसा करना गलत है.

ग्रीन टी ज्यादा पीने से नुकसान

  • खाली पेट ग्रीन टी पीने से पेट में जलन होता है
  • गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है
  • एक दिन में 2 से ज्यादा कप पीना से कैफीन की मात्रा ज्यादा हो जाती है
  • जिससे सिरदर्द, चक्कर, नींद न आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं
  • अगर खून की कमी (एनीमिया) है
  • ग्रीन टी आपके शरीर में आयरन को कम कर सकती है
  • इससे थकान और कमजोरी बढ़ सकती है
  • ज़्यादा ग्रीन टी नींद खराब कर सकती है
  • जो लोग पहले से ही ठीक से नहीं सोते, उन्हें यह और परेशान कर सकती है
  • हड्डियों और लिवर को नुकसान
  • लगातार ज्यादा सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं
  • लिवर पर भी असर पड़ सकता है

Also Read: Twin Baby Names: आपके जुड़वा बेटों पर खूब जचेंगे ये मिलते-जुलते क्यूट नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola