झारंखड अंडर 19 क्रिकेट टीम में गिरिडीह के सत्येंद्र का चयन

Updated at : 15 Jan 2020 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
झारंखड अंडर 19 क्रिकेट टीम में गिरिडीह के सत्येंद्र का चयन

गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड के दुधीटांड़ निवासी सत्येंद्र कुमार प्रजापति का चयन झारखंड अंडर 19 क्रिकेट टीम में हुआ है. इसकी जानकारी जीडीसीए के सचिव रमेश यादव ने दी. उल्लेखनीय है कि गिरिडीह सत्येंद्र कुमार प्रजापति, लोहरदगा के प्रेम कुमार, चतरा के अमन कुमार और जमशेदपुर के अजीत कुमार सिंह का चयन झारखंड अंडर-19 क्रिकेट […]

विज्ञापन

गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड के दुधीटांड़ निवासी सत्येंद्र कुमार प्रजापति का चयन झारखंड अंडर 19 क्रिकेट टीम में हुआ है. इसकी जानकारी जीडीसीए के सचिव रमेश यादव ने दी. उल्लेखनीय है कि गिरिडीह सत्येंद्र कुमार प्रजापति, लोहरदगा के प्रेम कुमार, चतरा के अमन कुमार और जमशेदपुर के अजीत कुमार सिंह का चयन झारखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में किया गया है.

चारों खिलाड़ियों को चोटिल अार्यमान लाला, आर्यन हुड्डा, आयुष कुमार और पिछले मैचों में खराब प्रदर्शन करनेवाले शुभम सिंह की जगह टीम में शामिल िकया गया है. सत्येंद्र को छोड़ कर टीम में शामिल किये गये बाकी तीन खिलाड़ियों ने जेएससीए को रिपोर्ट कर दिया है. सत्येंद्र बुधवार को रिपोर्ट करेंगे. 18 जनवरी को झारखंड अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच धनबाद में हिमाचल से खेलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola