किडनैप्ड बच्चे को अपराधियों ने नवादा के पचंभा में छोड़ा, आधी रात पहुंचा घर, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Sep 2021 11:16 AM
गया के वजीरगंजमौला नगर निवासी पारसनाथ गुप्ता के 12 वर्षीय पोते सूरज कुमार का अपहरण शुक्रवार की देर शाम ट्यूशन पढ़ कर लौटने के क्रम में अपराधियों ने कर लिया गया था. हालांकि, करीब दो घंटे बाद ही अपराधी उसे नवादा जिले के पचंभा मोड़ के निकट छोड़ कर भाग निकले.
गया के वजीरगंजमौला नगर निवासी पारसनाथ गुप्ता के 12 वर्षीय पोते सूरज कुमार का अपहरण शुक्रवार की देर शाम ट्यूशन पढ़ कर लौटने के क्रम में अपराधियों ने कर लिया गया था. हालांकि, करीब दो घंटे बाद ही अपराधी उसे नवादा जिले के पचंभा मोड़ के निकट छोड़ कर भाग निकले.
चौथी क्लास में पढ़नेवाला सूरज रोशन कुमार का बेटा है. पचंभा गांव के किसी ग्रामीण के द्वारा सूरज के मिलने की जानकारी अभिभावकों को मिली. इधर, छात्र की खोजबीन में निकली पुलिस रात के करीब 11 बजे पचंभा गांव पहुंची.
इस दौरान वजीरगंज बाजार से करीब दो दर्जन मोटरसाइकिल सवार भी वहां पहुंच गये. देर रात करीब 12 बजे सूरज को वजीरगंज थाना लाकर आवश्यक पूछताछ के बाद अभिभावक को सौंप दिया गया. सूरज ने बताया कि फोर व्हीलर में एक चालक सहित पांच लोग कपड़े से चेहरा ढक कर सफर कर रहे थे.
गौरतलब है कि प्रतिदिन की तरह सूरज आवासीय नवोदित विद्यालय पूरा रोड से ट्यूशन पढ़ कर अपने दादा के साथ मौलानगर स्थित घर जा रहा था. इसी दौरान मुख्य सड़क पर ही उसके दादा से मारपीट कर अपराधी बच्चे को उठा ले गये व फतेहपुर की तरफ भाग गये.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










