दो दिनों के अंतराल 29 लाख रुपये से अधिक मूल्य का गांजा किया बरामद

कटिहार रेल मंडल सहित एनएफ के अन्य रेल मंडल में आरपीएफ की मुहिम तेज है. दो दिनों के अंतराल आरपीएफ ने तकरीबन 29 लाख रुपया का गांजा बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है
कटिहार. कटिहार रेल मंडल सहित एनएफ के अन्य रेल मंडल में आरपीएफ की मुहिम तेज है. दो दिनों के अंतराल आरपीएफ ने तकरीबन 29 लाख रुपया का गांजा बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है. रेलवे प्रतिबंधित पदार्थों के परिवहन के खिलाफ अपनी निरंतर अभियान को जारी रखते हुए आरपीएफ ने अपने क्षेत्राधिकार में गांजा तस्करी को रोकने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. दो दिनों तक किए गए गहन जांच व अभियान के दौरान, आरपीएफ टीमों ने एनएफआर क्षेत्राधिकार के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से लगभग 60 किलोग्राम गांजा बरामद किया. जिसकी कीमत 29 लाख रुपये से अधिक है. इसके अतिरिक्त, गांजा की अवैध परिवहन में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित जीआरपी आउटपोस्ट को सौंप दिया गया. कटिहार रेल मंडल के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ कर्मियों ने नियमित तालशी व अभियान के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में भारी मात्रा में लावारिस गांजा बरामद किया. पहले मामले में करीब 9 लाख रुपये कीमत की लगभग 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. जबकि दुसरे मामले में लगभग 13.80 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया. जिसकी अनुमानित कीमत 6.90 लाख रुपये है. दोनों ही मामलों में बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी आउटपोष्ट, न्यू जलपाईगुड़ी को सौंप दिया गया. अन्य एक कार्रवाई में, अगरतला के आरपीएफ टीम ने जीआरपी के साथ समन्वय में अगरतला रेलवे स्टेशन पर तीन आरोपित को 27.48 किलोग्राम गांजा जब्त किया. जिसकी अनुमानित कीमत 13.74 लाख रुपये है. एनएफ रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के लिए रेलवे परिसरों और ट्रेनों का दुरुपयोग रोकने के लिए आरपीएफ लगातार विशेष अभियान, निगरानी और खुफिया आधारित कार्रवाई कर रही है. ये निरंतर प्रयास, अपने क्षेत्राधिकार में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाकर यात्रियों के लिए सुरक्षित और संरक्षित रेलवे वातावरण सुनिश्चित करने के प्रति एनएफआर की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




