साडम गांव में युवाओं के बीच फुटबॉल व जर्सी का वितरण

फोटो फाइल : 16गोला, 01- फुटबॉल व जर्सी का वितरण करते | Prabhat Khabar Network
गोला प्रखंड के साडम गांव में कन्हैया कृतिका फाउंडेशन ने युवाओं को फुटबॉल और जर्सी बांटी। विधायक प्रतिनिधि ने युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया।
गोला प्रखंड के साडम गांव में गुरुवार को कन्हैया कृतिका फाउंडेशन के द्वारा युवाओं के बीच फुटबॉल एवं जर्सी का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि कमलेश कुमार महतो मौजूद थे. उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं का खेल के प्रति मनोबल बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है. उन्होंने युवाओं से नियमित अभ्यास करने व नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया. मौके पर चंदन महतो, बलदेव महतो, छुट्ट कुमार, शैलेंद्र कुमार, कालीचरण महतो, नीतीश कुमार, रिझु सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










