अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट के लिए नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे, सरकार ने बदला नियम

Updated at : 19 Mar 2026 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
Flight Seat Selection Rules

Flight Seat Selection Rules

Flight Seat Selection Rules: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी. सरकार ने फ्लाइट टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब एयरलाइंस को 60% सीटें मुफ्त देनी होंगी, जिससे पसंदीदा विंडो सीट के लिए आपको एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ेगा. परिवार के साथ बैठने की सुविधा भी अब और आसान होगी.

विज्ञापन

Flight Seat Selection Rules: फ्लाइट में सफर करने वालों के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर आई है. अक्सर देखा जाता था कि टिकट बुक करते समय अपनी पसंद की सीट, जैसे कि विंडो सीट या आगे की सीट चुनने के लिए यात्रियों को अलग से भारी-भरकम पैसे देने पड़ते थे. सरकार ने अब इस मनमानी पर लगाम लगाने के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है.

अब आधी से ज्यादा सीटें मिलेंगी बिल्कुल मुफ्त

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नए निर्देशों के अनुसार, अब एयरलाइन कंपनियों को अपनी हर फ्लाइट की कम से कम 60 प्रतिशत सीटें फ्री कैटेगरी में रखनी होंगी. इसका सीधा मतलब यह है कि अब यात्रियों के पास बिना एक्स्ट्रा चार्ज दिए सीट चुनने के ज्यादा विकल्प होंगे. पहले ज्यादातर सीटें पेड होती थीं, जिससे यात्रियों को मजबूरी में अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता था.

क्या विंडो सीट के लिए भी नहीं देने होंगे पैसे?

नए नियमों के बाद अब फ्री सीटों की संख्या बढ़ने से इस बात की पूरी संभावना है कि कई विंडो सीटें भी मुफ्त वाली लिस्ट में आ जाएं. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ज्यादा लेगरूम वाली और प्रीमियम सीटों के लिए कंपनियां अब भी चार्ज वसूल सकेंगी. लेकिन आम यात्रियों के लिए अब पहले के मुकाबले फ्री ऑप्शन काफी बढ़ जाएंगे.

परिवार और दोस्तों के साथ बैठने की सुविधा

एक और बड़ी समस्या यह थी कि एक साथ टिकट बुक कराने के बावजूद अक्सर परिवार के सदस्यों को अलग-अलग सीटें दे दी जाती थीं. नई गाइडलाइंस में कहा गया है कि अगर यात्री एक ही PNR पर सफर कर रहे हैं, तो एयरलाइंस को उन्हें साथ में सीट देने की पूरी कोशिश करनी होगी. इससे ग्रुप में यात्रा करने वालों का सफर और भी आसान हो जाएगा.

यात्रियों के अधिकारों पर सख्ती

सरकार ने एयरलाइंस को यह भी साफ कर दिया है कि उन्हें अपने नियमों में पारदर्शिता लानी होगी.

  • अगर फ्लाइट लेट होती है या कैंसिल होती है, तो यात्रियों के क्या अधिकार हैं, इसकी जानकारी वेबसाइट और ऐप पर साफ-साफ देनी होगी.
  • ये सभी जानकारियां यात्रियों को उनकी अपनी भाषा में भी उपलब्ध करानी होंगी.
  • म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, खेल का सामान या पालतू जानवरों को ले जाने के नियमों को भी अब और सरल और स्पष्ट बनाया जाएगा.

Also Read: बिटकॉइन की छलांग, $75,000 के करीब पहुंचा भाव, क्या संकट में सोना पड़ रहा है फीका ?

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola