Firing In Patna: सुबह-सुबह गोलियों की गूंज से कांप उठी राजधानी, हॉस्टल में युवक की हत्या से हड़कंप
Author : Preeti Dayal Updated At : 09 May 2025 9:45 AM
Firing In Patna: बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर पहुंचता जा रहा है. ऐसे में आज सुबह-सुबह राजधानी पटना में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया. एक युवक की हत्या कर दी गई. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
Firing In Patna: बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां आज सुबह-सुबह अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. पुलिस को लगातार खुली चुनौती दे रहे हैं. इसी क्रम में सुबह-सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह पूरी घटना राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर हॉस्टल की है.
गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप
युवक की पहचान चंदन के रूप में हुई है. इस पूरे मामले को आपसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं, यह घटना आज अहले सुबह की बताई जा रही है. तो वहीं, अचानक गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा. आस-पास के लोग भय के साए में आ गए हैं. लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना आनन-फानन में पुलिस को दी गई. जिसके बाद बहादुरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटना की जांच में जुट गई है.
एएसपी ने दी घटना की जानकारी
इधर, घटना को लेकर पटना सिटी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि, आज सुबह-सुबह बहादुरपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि लगभग 3.30 बजे से 4 बजे के बीच सैदपुर हॉस्टल में एक युवक पर फायरिंग की गई है. थानाध्यक्ष और उनकी टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को पता चला कि चंदन नाम का एक व्यक्ति है जिसे आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर आगे कार्रवाई की जा रही है.
Also Read: Indian Railways: रेलवे ने लगाया 7 घंटे मेगा ब्लॉक, पटना-दुमका एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










