Bigg Boss 17 में भाग लेने पर Vivek Choudhary और Khushi ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम आप लोगों को जरूर वहां...

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 17 के प्रीमियर को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. सभी जानने चाहते हैं कि कौन से कंटेस्टेंट इस सीजन का हिस्सा बनेंगे. इस बार रियालिटी शोज में सेलिब्रेटी पर यूट्यूबर्स हावी होंगे. अब विवेक चौधरी और खुशी ने सलमान खान के शो में भाग लेने पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड सक्सेस के बाद अब फैंस बिग बॉस 17 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला लोकप्रिय रियलिटी शो 15 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है. हर साल, दर्शक किसी भी नए सीज़न की शुरुआत से बहुत पहले ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि कौन से कंटेस्टेंट रियालिटी शो में भाग लेंगे. इस सीजन में कई बड़े-बड़े स्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं. जो शो में धमाल मचा सकते हैं. इसमें यूट्यूबर्स भी शामिल है. कहा जा रहा है कि टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय बहू अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से लेकर ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट जैसे पावर कपल गेम खेलते दिखाई देंगे. इसके अलावा अब लॉक अप विजेता और लोकप्रिय कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इस साल बीबी हाउस में एंट्री ले सकते हैं. कई यूट्यबर्स के आने की भी चर्चा है, जिसमें बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा, अरमान मलिक और उनकी पत्नी पायल और विवेक चौधरी और खुशी चौधरी का नाम शामिल है. कपल को चैनल पर ढेर सारी शापिंग करते देखा जा रहा है. साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि वह अब ब्लॉगिंग को छोड़ रहे हैं. जिससे फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि जल्द ही वो बिग बॉस के घर में लॉक हो जाएंगे.

https://www.instagram.com/p/CtjRKwFAVrz/

विवेक चौधरी और खुशी सोशल मीडिया का जाना पहचाना नाम

विवेक चौधरी और खुशी चौधरी सोशल मीडिया पर जाना माना नाम है. दोनों पहले टिकटॉक पर कपल वीडियोज बनाते थे. जिसके बाद ये फेमस हो गए. अब पति-पत्नी की जोड़ी फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अलग-अलग तरह के कंटेंट बनाते है. जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. विवेक और खुशी के सलमान खान के रियालिटी शो में भाग लेने की काफी चर्चा है. दोनों को हाल ही में मुंबई में ढेर सारी शापिंग करते हैं और चमकदार लंहगे और गाउन खरीदते देखा गया. हाल ही में कपल के यूट्यूब ब्लॉग में बड़ी अनाउंसमेंट की. जिसमें उन्होंने कहा कि आगे हमारे कई सारे अपकमिंग प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं. जिसकी वजह से हमलोग अब डेली ब्लॉगिंग नहीं कर पाएंगे और दूसरी चीजों में बिजी हो जाएंगे. हालांकि आप हमारे अपडेट्स मेरे बेटे के ब्लॉग और फेसबुक पर देख पाएंगे. जिसके बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं कि आप लोग बिग बॉस में लॉक हो जाएंगे. कपल को रियालिटी शो में देखने के लिए उनके चाहने वाले काफी खुश है.

बिग बॉस 17 में भाग लेने पर विवेक-खुशी ने तोड़ी चुप्पी

अब टेली ग्लैम से बात करते हुए खुशी और विवेक से पूछा गया कि बिग बॉस 17 के लिए आपका नाम आ रहा था, तो इसपर क्या कुछ कहना चाहते हैं. जिसके बाद कपल ने कहा, आप लोग को पता कैसे पता चल जाता है. हम लोग को आपके पास से न्यूज आई है. हालांकि अगर आप हमे सचमुच इस मंच पर देखना चाहते हो, तो हम जरूर आएंगे. कपल ने आगे कहा कि हमे बिग बॉस काफी पसंद है और हम पिछले 8 सीजन से इसे फॉलो कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात ये कि शो में आपका ओवरऑल डेवलपमेंट हो जाता है. हम लोग जब एक एपिसोड देखते हैं, तो पहले कोई पसंद नहीं आता है, लेकिन जब आने वाले एपिसोड में कोई अच्छा लग जाता है और फॉलो करने लगते हैं. हम भी चाहते हैं कि हमे मौका मिले.

बिग बॉस में जाकर क्या बेंचमार्क सेट करेंगे खुशी-विवेक

जब उनसे पूछा गया कि आप जब बिग बॉस में जाएंगे, तो क्या बेंचमार्क सेट करेंगे. इसपर खुशी ने कहा कि मैं अगर गई तो सबसे पहले सबको ये बताऊंगी कि शादी के बाद आप सब ड्रीम अपने पूरा कर सकते हैं. जब कुछ करने की चाह होती है, तो आपको जरूर मिलेगी और हम दिल से खेलेंगे. बाकी तो हमारे फैंस हैं ही सपोर्ट करने के लिए. उन्होंने अपने बेटे को लेकर कहा, हमारी फैमिली जरूर उसे अच्छे से संभालेंगे और अपने मम्मी-पापा को वो बिग बॉस में देखकर खुश हो जाएगा.

Also Read: विवेक चौधरी-खुशी पंजाबन से लेकर एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति तक, Bigg Boss 17 की नई कंटेस्टेंट LIST

बिग बॉस 17 के बारे में

पिछले महीने, शो के निर्माताओं ने सलमान की विशेषता वाला एक प्रोमो जारी किया था, जिसमें उन्होंने नए सीज़न की थीम के साथ BB17 की लॉन्च तिथि की पुष्टि की थी. प्रोमो में, उन्होंने पुष्टि की कि आगामी सीज़न में कई जोड़ियां होंगी. कई रिपोर्टों के अनुसार, लोकप्रिय हस्तियों के नाम, जो बिग बॉस 17 में भाग लेंगे, उनमें सचिन मीना, सीमा हैदर, अंकिता लोखंडे, अरमान मलिक, यूके 07 राइडर, जय सोनी, ऐश्वर्या शर्मा, जिया शंकर और अभिषेक मल्हान शामिल हैं. नया सीज़न 15 अक्टूबर से टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म दोनों पर शुरू होगा. पिछला सीज़न एमसी स्टेन ने जीता था और शिव ठाकरे उपविजेता रहे थे.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola