ePaper

Naagin एक्ट्रेस Hina Khan दिखीं Gucci बैग के साथ, कीमत एक बाइक के बराबर

Updated at : 23 Jan 2021 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Naagin एक्ट्रेस Hina Khan दिखीं Gucci बैग के साथ, कीमत एक बाइक के बराबर

Hina Khan gucci bag price, Hina Khan latest instagram photos, Hina Khan viral images: एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल लुभाती रहती हैं. इन दिनों नागिन अदाकारा एक बैग के कारण चर्चा में हैं. अभिनेत्री को हाल ही में एक ब्राइट काफ्तान में और गुच्ची बैग के साथ स्पॉट किया गया. टोट बैग गुच्ची ब्रांड से सबसे अधिक बिकने वाले बैग में से एक है. अभिनेत्री बड़े बैगों की बहुत शौकीन नहीं है, लेकिन इस बार उन्हें एक बड़े बैग के साथ देखा गया.

विज्ञापन

एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल लुभाती रहती हैं. इन दिनों नागिन अदाकारा एक बैग के कारण चर्चा में हैं. अभिनेत्री को हाल ही में एक ब्राइट काफ्तान में और गुच्ची बैग के साथ स्पॉट किया गया. टोट बैग गुच्ची ब्रांड से सबसे अधिक बिकने वाले बैग में से एक है. अभिनेत्री बड़े बैगों की बहुत शौकीन नहीं है, लेकिन इस बार उन्हें एक बड़े बैग के साथ देखा गया.

https://www.instagram.com/p/CKYTLjVhgoY/?igshid=1nc9w3ur4dlkt

जानिए कितनी है हिना के बैग की कीमत

हिना खान द्वारा कैरी किए गए बैग की कीमत 1,750 डॉलर बताई जा रही है. अगर हम इसे भारतीय मुद्रा में बदलते हैं, तो यह 1,27,750 रुपये पर आ जाता है. आपको बता दें इतने में तो एक सुजुकी बाइका आ जाएगी. आपको बता दें हिना खान टीवी फर्टिलिटी से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलेब्स में से एक हैं, इसलिए एक डिजाइनर बैग लेना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है. हिना खान इंस्टाग्राम पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार से सुर्खियां बटोरती रहती हैं. पिछले दिनों हिना ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पंजाबी गाने ‘दूजी वार प्यार’ पर एक्ट करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में हिना ने नीला रंग का सूट पहना हुआ है

https://www.instagram.com/p/CKYXPUKpn1i/

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं हिना

हिना अकसर सोशल मीडिया पर अपनी हसीन तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं, जिसे फैंस का ढेर सारा प्यार भी मिलता है. हिना ने बताया वो आठ सालों तक अपने सेट से शूटिंग कर वापस लौटतीं थी और उन्हें उन दिनों फैशन के प्रति ज्यादा रुझान नहीं रहता था, उन्होंने बताया कि वे अपने किरदार में पूरी तरह ढल गईं थीं.

https://www.instagram.com/p/CKB0-jopiWH/

बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं हिना

बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुकीं हिना इस साल शो में तूफानी सीनियर बनकर आईं थीं, उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान भी तूफानी सीनियर की भूमिका में दिखे थे. पिछले साल एक्ट्रेस की फिल्म हैक्ड रिलीज की गई थीं. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था. हिना खान को प्रसिद्धी साल 2009 में शुरु हुए शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर घर की पसंद बन गईं थीं.

https://www.instagram.com/p/CJ28UfPpQPA/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola