Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा पर बंदूक तान देगा युवराज, पूछेगा- क्या उसे अपनी मां अक्षरा के पास जाना है? अरमान के उड़ जाएंगे होश

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Oct 2025 8:41 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि युवराज की नजर अभीरा पर है. वह नाटक के दौरान अरमान बनकर अभीरा के पास जाएगा. हालांकि अभीरा को लगेगा कि वह अरमान नहीं है. दूसरी तरफ युवराज उसे किडनैप करने की कोशिश करेगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी सभी को रामलीला के लिए तैयार होने के लिए कहती है. युवराज की नजर अभीरा पर होती है. अभीरा को लगता है कि कुछ गलत होने वाला है. दूसरी तरफ कियारा, तान्या को बताती है कि अभीर ने उसे प्रप्रोज किया है. तान्या खुश हो जाती है. कियारा कहती है कि उसे नहीं पता कि उसके दिल में अभीर है या नहीं. कियारा कहती है कि अगर उसकी फैमिली को पता चल गया तो वह इसपर कैसे रिएक्ट करेंगे, इस बात की उसे टेंशन है.

कियारा करेगी अभीर की हेल्प

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर को कॉस्ट्यूम पहनने में दिक्कत होती है. कियारा उसकी हेल्प करने जाती है. अभीर कहता है कि वह मैनेज कर लेगा, लेकिन कियारा कहती है उसे उसकी हेल्प करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है. अभीर उसकी हेल्प ले लेता है. अभीर स्माइल करता है और कियारा पूछती है कि वह ऐसे क्यों स्माइल कर रहा. अभीर मजाक में कहता है कि उनके परिवार वालों ने उन्हें साथ ऐसे देख लिया तो वह कुछ और सोचने लगेंगे. कियारा नर्वस हो जाती है.

अभीरा को किडनैप करने की कोशिश करेगा युवराज

जैसे ही प्ले शुरू होता है, कावेरी, अरमान को उसके पार्ट के लिए तैयार होने के लिए कहती है. युवराज, अभीरा को स्टेज पर देखता है और उस तर पहुंचने के बारे में सोचता है. वह देखता है कि अरमान रिहर्सल कर रहा है और उसके दिमाग में एक प्लान आता है. युवराज, अरमान का कॉस्ट्यूम पहन लेता है और अरमान को बेहोश कर देता है. युवराज स्टेज पर जाता है और अरमान का रोल प्ले करता है. वह अभीरा का हाथ जोर से पकड़ता है. अभीरा को लगता है कि वह अरमान नहीं है और वह मदद के लिए बुलाती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि युवराज, अभीरा को किडनैप करने की कोशिश करता है. अभीरा हेल्प के लिए अरमान को बुलाती है. युवराज, अभीरा की ओर बंदूक तान देता है और पूछता है कि क्या वह अक्षरा के पास जाना चाहती है.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा पर अटैक करने का प्लान करेगा ये शख्स, अरमान और मायरा की खुशियां पर लगेगा ग्रहण

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola