ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा पर अटैक करने का प्लान करेगा ये शख्स, अरमान और मायरा की खुशियां पर लगेगा ग्रहण

Updated at : 21 Oct 2025 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दिवाली के मौके पर अरमान और अभीरा वापस अपने घर लौटते हैं. पूरा परिवार उन्हें साथ में देखकर काफी खुश है. दूसरी तरफ युवराज, अभीरा पर अटैक करने का प्लान करता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा पोद्दार हाउस में आते हैं. मायरा उनके गृह प्रवेश के बारे में बात करते हैं. कावेरी घर में प्रवेश करने से पहले उनके हाथों के निशान लेती है और उनके हमेशा साथ में रहने की कामना करती है. दोनों दिवाली पर घर के अंदर आते हैं. दूसरी तरफ युवराज वापस आ गया है. वह कहता है दिवाली पर राम लौटते हैं लेकिन इस बार रावण वापस आ गया है. युवराज गैस सिलेंडर के पास पटाखा जलाता है . पोद्दार परिवार चौंक जाते हैं. अभीरा उसे पहचान लेती है और परेशान हो जाती है. अरमान उसे संभालता है.

अरमान और अभीरा को मायरा देगी एक ब्रेसलेट

अरमान और अभीरा को कावेरी पूजा करने के लिए कहती है. पूजा के बाद कावेरी सभी को रामलीला की तैयारी करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ मायरा, अरमान और अभिरा के लिए एक जैसे ब्रेसलेट लाती है और वैसा ही वह भी पहन लेती है. अभीरा और अरमान उससे पूछते है कि एक जैसा क्यों. मायरा कहती है कि अगर वह तीनों कभी अलग हुए तो इस ब्रेसलेट से एक-दूसरे को खोज लेंगे. मायरा कहती है कि ये ब्रेसलेट उन्हें जोड़े रखेगी.

अभीरा पर अटैक करने का प्लान करेगा युवराज

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी बताएगी कि रामलीला में कौन किसका किरदार निभाएगी, ये एक स्पीनिंग वील घुमाकर डिसाइड किया जाएगा. पोद्दार परिवार में इसे लेकर उत्साह होगा. युवराज, अभीरा से बदला लेना चाहता है और वह रामलीला के सेट के सजावट के पीछे छिप जाता है. वह इस कार्यक्रम के दौरान उसे नुकसान पहुंचाने का प्लान कर छिप जाता है. अभीरा को लगता है कि कुछ गलत होने वाला है. अरमान उसे याद दिलाता है कि वह उसके पास है और कुछ गलत नहीं होगा.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बुरी तरह ये शख्स पीटेगा, युवराज वापसी के साथ ही इसे बनाएगा अपना निशाना

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola