विद्या की हालत देख घबराई अभिरा, अरमान को करीब लाने का किया वादा

Published by :Anushka Singh
Updated at :13 May 2026 1:48 PM
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो - यूट्यूब

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. अभिरा और अरमान के रिश्ते में जहां प्यार लौटता नजर आएगा, वहीं दूसरी तरफ अरमान की जान पर बड़ा खतरा मंडराने लगेगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. अभिरा और अरमान की जिंदगी में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है. आने वाले एपिसोड में जहां दोनों एक-दूसरे के करीब आते दिखेंगे, वहीं परिवार पर एक नई मुसीबत भी टूट पड़ेगी. शो में इमोशनल ड्रामा के साथ-साथ जबरदस्त सस्पेंस भी देखने को मिलने वाला है.

विद्या की हालत देखकर भावुक होगी अभिरा

कहानी में दिखाया जाएगा कि विद्या अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश करती है. यह देखकर अभिरा काफी डर जाती है. इसके बाद अभिरा विद्या से वादा करेगी कि वह जल्द ही अरमान को वापस परिवार के करीब लाने की कोशिश करेगी. दूसरी तरफ घर के बच्चे भी अपने माता-पिता को फिर से साथ देखने का सपना पूरा करने में जुट जाएंगे.

अरमान और अभिरा आएंगे करीब

काउंसलिंग सेशन के दौरान अभिरा और अरमान को एहसास होगा कि दोनों अब भी एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. अभिरा अरमान को समझाएगी कि उसे विद्या से बात करनी चाहिए और पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए. यह सब सुनकर अरमान काफी इमोशनल हो जाएगा.

कृष करेगा बड़ा हमला

इस बीच कहानी में एक खतरनाक मोड़ आने वाला है. कृष, अरमान से बदला लेने का फैसला करेगा. गुस्से में वह ऐसा कदम उठाएगा जिससे अरमान की जान खतरे में पड़ जाएगी. अचानक हुए इस हमले से पूरा पोद्दार परिवार हिल जाएगा और घर में तनाव का माहौल बन जाएगा.

मायरा की बात सुन रो पड़ेगी अभिरा

आने वाले एपिसोड में मायरा, अभिरा को खुश करने के लिए एक छोटी पार्टी रखेगी. इस दौरान मायरा भावुक होकर अभिरा से माफी मांगेगी. वह कहेगी कि जिस इंसान को सबसे ज्यादा प्यार मिलना चाहिए था, उसे हमेशा दर्द और नफरत मिली. मायरा की बातें सुनकर अभिरा काफी भावुक हो जाएगी और उसे विद्या के दर्द का एहसास होने लगेगा.

यह भी पढ़ें: Naagin 7: विलेन के 5 मिनट लंबे रोमांस पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- एकता राधिका से ऑब्सेस्ड है

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola