Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स ने किया था अभीरा-अरमान का वीडियो लीक, तान्या के सामने आया पूरा सच
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Nov 2025 11:09 AM
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि तान्या, अभीरा के बारे में अपने दोस्तों के सामने बुराई करती है. उसकी बातें एक रिपोर्टर रिकॉर्ड कर लेता है. दूसरी तरफ तान्या के सामने एक बड़ा सच आएगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी, अभीरा को परेशान नहीं होने के लिए कहती है. वह उससे कहती है कि मायरा खाना खाने के बाद सो गई होगी. अभीरा उससे पूछती है कि क्या मायरा उसे पहले जैसा प्यार और सम्मान अब नहीं देगी. कावेरी उसे बताती है कि मायरा अभी बच्ची है और वह ये सब जल्द ही भूल जाएगी. कावेरी उसे सोने के लिए कहती है. दूसरी तरफ अभीर, कियारा से उसकी भावनाओं के बारे में पूछता है. कियारा कहती है कि वह भी उससे प्यार करने लगी है.
अभीरा की बुराई करेगी तान्या
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि तान्या अपनी दोस्त के सामने अभीरा की बुराई करती है. वह कहती है कि अभीरा का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था. उसकी शादी पोद्दार परिवार में तो हुई है, लेकिन वह क्लासलेस है. उसकी बातें एक रिपोर्टर चुपके से रिकॉर्ड कर लेता है. अभीरा और अरमान, मायरा को एक थेरेपिस्ट के पास ले जाने का फैसला करते हैं. हालांकि कावेरी उसके फैसले पर सहमत नहीं होती. वह कहती है कि उन्हें खुद से मायरा से बात करनी चाहिए और थेरेपिस्ट के पास नहीं जाना चाहिए.
तान्या के सामने आया एक बड़ा सच
अभीरा को एक धमकी भरा नोट मिलता है, जिसमें उसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा जाता है. रिपोर्टर तान्या का वह ऑडियो लीक कर देता है, जिसमें उसने अभीरा के खिलाफ बुरी बातें कही होती है. अभीरा कहती है कि वह जानती है कि तान्या उससे नफरत करती है. कावेरी, तान्या पर भड़क जाती है. हालांकि काजल अपनी बहू का साथ देती है. दूसरी तरफ तान्या को पता चलता है कि वरुण ने ही अभीरा और अरमान का वीडियो एडिट कर लीक किया था. ये जानकर तान्या के होश उड़ जाते हैं.
यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभीरा की जिंदगी की विलेन बनती जा रही उसकी बेटी, खुद को कमरे में बंद कर लेगी मायरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










