Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अब माधव बनेगा अभीरा-अरमान के रास्ते का कांटा, लव स्टोरी में आएगा ट्विस्ट

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अरमान, रूही से शादी नहीं करता और मना करता है. अरमान बताता है वो अभीरा से प्यार करता है और उसे चोट पहुंचाने के लिए माफी मांगता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twists: स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रूही और अरमान की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा है. अरमान के सामने राज खुल चुका है कि अभीरा ने किस वजह से अदालत में झूठ बोला था. उसके बाद वो रूही से शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन दादी सा ने उसे शादी करने के लिए मजबूर कर दिया. अभीरा और अरमान को अब अहसास हो गया है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं. हालांकि दोनों ने अभी तक एक-दूसरे से इजहार नहीं किया है.


अरमान को घर से बाहर निकाल देगी दादी सा
माधव को पता चल चुका है कि अभीरा और अरमान का तलाक अभी तक नहीं हुआ है. संजय ने सबसे ये बात छिपाकर रखा है. वो नहीं चाहता कि अरमान और अभीरा एक हो. माधव को जब कोमा से होश आता है तो वो अभीरा को मिलने बुलाता है. माधव, अभीरा को बताने वाला होता है, लेकिन वो बेहोश हो जाती है. दूसरी तरफ अरमान, रूही से शादी नहीं करता और मना करता है. अरमान बताता है वो अभीरा से प्यार करता है और उसे चोट पहुंचाने के लिए माफी मांगता है. रूही से शादी नहीं करने पर अरमान को दादी सा घर से निकाल देती है और उसपर गुस्सा करती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मंडप में रूही को छोड़ देगा अरमान, अभीरा से शादी करने की जताएगा इच्छा, क्या होगा दादी सा का फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही से नहीं बल्कि अभीरा से शादी करना चाहता है अरमान, दादी सा ने फिर रचा बड़ा षड्यंत्र

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: उदयपुर छोड़कर हमेशा के लिए चली जाएगी अभीरा, क्या रूही से शादी तोड़ उसे जाने से रोकेगा अरमान


माधव बनेगा अभीरा और अरमान के रास्ते का कांटा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि माधव अभीरा को अरमान की बॉयलोजिकल मां के घर ले जाता है और उसे वहां रहने के लिए कहता है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा से अपने दिल की बात कहने के बारे में अरमान सोचेगा, लेकिन उन दोनों के बीच माधव खड़ा हो जाएगा. अभीरा से वो अरमान को आसानी से माफ नहीं करने के लिए कहेगा और उसके प्यार की परीक्षा लेने के लिए कहेगा. माधव कहेगा कि जब तक अरमान, दादी सा, विद्या, संजय की बात मानता रहेगा, वो उससे काफी सच्ची मोहब्बत नहीं कर पाएगा. माधव उसे सलाह देगा कि वो अरमान को अपना प्यार साबित करने के लिए कहे और उसके बाद ही उसे अपनाएं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: माधव आया कोमा से बाहर, अरमान और रूही की शादी रोकने के लिए इन लोगों ने मिलाया हाथ, आएगा बड़ा ट्विस्ट

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola