Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्दा को दादीसा के बुरे इरादों का चलेगा पता, अभीरा-अरमान को एक करने की करेगी कोशिश

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में काफी बड़ा ड्रामा आने वाला है, क्योंकि विद्दा को पता चल जाएगा कि दादीसा ने अभीरा को ब्लैकमेल कर कोर्ट में झूठी गवाही दिलवाई थी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है, हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. राजन शाही की ओर से निर्मित इस शो की बदौलत रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला और गर्विता साधवानी ने घर-घर अपनी पहचान बनाई है. अभीरा को अरमान से प्यार है, लेकिन वह अब रूही से शादी कर रहा है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में काफी ड्रामा चल रहा है क्योंकि पोद्दार गोयनका से भिड़ रहे हैं. इधर रूही खुश है कि उसकी शादी जल्द ही अरमान से हो जाएगी और दोनों हमेशा के लिए खुश रहेंगे.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्विस्ट होंगे मजेदार
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, हम अभीरा को वेडिंग प्लानर बनते देखेंगे. उनके पहले कस्टमर अरमान और रूही होंगे. वह पोद्दार के घर वापस आ जाएगी, क्योंकि वह अरमान और रूही के स्पेशल डे की प्लानिंग बनाना शुरू कर देगी. इसका प्रोमो पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर किया जा चुका है. खैर, अभीरा के पोद्दार हाउस में वापस आने से ढेर सारा ड्रामा होना तय है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही और अरमान की होगी सगाई, क्या अभीरा करेगी वेन्यू में आकर हंगामा
दादीसा-अभीरा की बाते सुन लेगी विद्दा
टीवी डेयरी की एक वीडियो रिपोर्ट के अनुसार, अभीरा और दादीसा का आमना-सामना होगा. उनके बीच बहस होगी, जिसमें दादीसा सब कुछ बताएगी कि कैसे उसने माधव और विद्या की शादी को बचाने के लिए अभीरा को अदालत में झूठ बोलने के लिए कहा था. ये सारी बातें विद्या सुन लेगी और उसे दादीसा की बुरी प्लानिंग के बारे में सबकुछ पता चल जाएगा, जिसके कारण अभीरा और अरमान का तलाक हुआ. उम्मीद है कि विद्या का मन बदल जाएगा और वह जल्द ही अभीरा और अरमान को एक करने की कोशिश करेगी. वह अभीरा को अपनी बहू के रूप में चाहेगी. आपको बता दें कि अरमान और रूही की शादी के बारे में सबसे पहले बातचीत शुरू करने वाली विद्दा ही हैं.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के बारे में
ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला ने अभीरा की भूमिका निभाई है, रोहित पुरोहित ने अरमान की भूमिका निभाई है और गर्विता साधवानी ने रूही की भूमिका निभाई है. ये रिश्ता क्या कहलाता है से इस तिकड़ी को काफी प्रसिद्धि मिली है. सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टर्स की चर्चा होती रहती है, क्योंकि फैंस अभीरा और अरमान को पसंद करते हैं. गर्विता को आम तौर पर ट्रोल किया जाता है क्योंकि उनका किरदार रूही अरमान-अभीरा की कहानी में एक विलेन की तरह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










