Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने प्यार का किया इजहार, क्या रूही को छोड़ अरमान अपनी पत्नी से करेगा प्यार
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 May 2024 1:29 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में हम देखेंगे कि अभीरा ने सपने में ही सही, लेकिन अरमान के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया. इसके अलावा वह रूही और अरमान की शादी की वेडिंग प्लानर भी बन जाती है. वह सबको कपड़े सजेस्ट करती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी और रोहित पुरोहित स्टारर टेलीविजन शो ये रिश्ता किया कहलाता है वर्तमान में अपनी दिलचस्प कहानी से लोगों का दिल जीत रहा है. अपकमिंग एपिसोड में, दादीसा मनीष और सुवर्णा के वेडिंग फंक्शन में अचानक अरमान और रूही की सगाई की अनाउंसमेंट करेगी. शुरुआत में, मनीष मना कर देगा, लेकिन अंततः रूही की खुशी के लिए शादी के लिए राजी हो जाएगा. हैरानी की बात यह है कि अरमान और रूही की शादी की अरेंजमेंट कोई और नहीं बल्कि खुद अभीरा ही करेगी. इतना ही नहीं, माधव को आखिरकार अरमान और रूही की शादी रोकने का रास्ता मिल जाता है. अब शो में एक और ट्विस्ट आएगा, जब अभीरा अरमान से अपने प्यार का इजहार करेगी.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाले हैं कई ट्विस्ट
फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले एपिसोड में अभीरा आखिरकार हिम्मत जुटाएगी और अरमान से अपने प्यार का इजहार करेगी. वह उसे गले लगाएगी और बुरी तरह टूट जाएगी. वह अरमान से रिक्वेस्ट करती है कि वह उसे न छोड़े, क्योंकि वह उससे सच्चा प्यार करती है. अरमान अभीरा से कहता है कि वह सपना देख रही है और यह हकीकत नहीं है.
रूही और अरमान के लिए वेडिंग प्लानर बनी अभीरा
जैसे ही अरमान जा रहा होता है, अभीरा उससे कुछ और समय बिताने का अनुरोध करती है. आखिरकार, यह सच नहीं है, बस उसका सपना था. जैसे-जैसे अरमान और रूही की शादी नजदीक आ रही है, अभीरा का अरमान के लिए प्यार दिन-ब-दिन गहरा होता जा रहा है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप अभीरा को रूही और अरमान के वेडिंग प्लानर के रूप में देखेंगे. वह रूही को शादी के आउटफिट सजेस्ट करती नजर आ रही हैं. अरमान इस बात को लेकर असमंजस में है कि अभीरा ने वेडिंग प्लानर की नौकरी क्यों की, जबकि वह वकील बनना चाहती थी.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही और अरमान की होगी सगाई, क्या अभीरा करेगी वेन्यू में आकर हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










