ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist:अरमान-अभीरा की शादी का राज आया परिवार के सामने, रूही बनेगी अब विलेन!

Updated at : 08 Dec 2023 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist:अरमान-अभीरा की शादी का राज आया परिवार के सामने, रूही बनेगी अब विलेन!

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान को विद्या का फोन आता है और उसे वो घर जल्दी आने के लिए कहती है. अरमान से वो कहती है कि उसने रोहित की शादी को मिस कर दिया और इसलिए उसे एक अच्छा तोहफा लेकर आना चाहिए.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ अब नजर नहीं आते. लीप के बाद उनके किरदार को खत्म कर दिया गया है और उनकी जगह समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी ने ले लिया है. अब सीरियल में समृद्धि, शहजादा, श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजुरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे नजर आते हैं. इन दिनों ट्रैक में अरमान और अभीरा की शादी दिखाई जा रही है. अक्षरा की आखिरी इच्छा होती है कि उसकी बेटी की शादी हो जाए. अरमान उससे वादा करता है कि अक्षरा का वो ख्याल रखेगी. वहीं, शादी के बाद अभीरा, अरमान से कहती है कि वो इस शादी को नहीं मानती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान कहता है कि अगर अभीरा उससे दोस्ती नहीं करना चाहती तो उसे कोई प्रब्लॉम नहीं है. वो अभीरा से कहता है कि जब तक वो अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो जाती है, तब तक वो उसका ध्यान रखेगा और कभी भी उसका पति बनने की कोशिश नहीं करेगा. वहीं, रोहित और रूही की भी शादी हो जाती है और रोहित उसके करीब आने की कोशिश करता है. हालांकि रूही उसे रोक देती है और रिश्ते को थोड़ा टाइम देने की मांग करती है. रोहित रूही से तब तक दोस्ती करने के लिए कहता है. रूही मान जाती है. अरमान के संग अभीरा उसके घर जाने के लिए मान जाती है.

https://www.instagram.com/p/C0eWWwKgNua/?hl=en

रूही ने बनाया घरवालों के लिए खाना

अरमान को विद्या का फोन आता है और उसे वो घर जल्दी आने के लिए कहती है. अरमान से वो कहती है कि उसने रोहित की शादी को मिस कर दिया और इसलिए उसे एक अच्छा तोहफा लेकर आना चाहिए. अभीरा, अरमान से पूछती है कि उसे परिवार वाले शादी को लेकर कैसे रिएक्ट करेंगे. इसपर अरमान का कहना है कि उन्हें घर पहुंचने के बाद पता चलेगा. रूही विद्या से सबकी पसंद बताने के लिए कहती है ताकि वह उसके अनुसार खाना बना सके. वो कावेरी को इम्प्रेस करती है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद शो को दर्शकों से मिल रही नफरत पर कृष ने किया रिएक्ट, बोले-ऐसा हर बार…

घरवालों के सामने आया अरमान और अभीरा की शादी का राज

अभीरा को अरमान होटल लेकर आता है और कहता है कि उसे इस शादी के बारे में परिवार को बताने का समय चाहिए. अरमान कहता है कि रोहित की अभी-अभी शादी हुई है और वह अपने परिवार को सदमे में नहीं छोड़ सकता. उसकी बातें सुनकर अभीरा चौंक जाती है कि उसका साथ देने के लिए उसने अपने भाई की शादी मिस कर दी. वहीं, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही को जब अरमान की शादी के बारे में पता चलेगा तो वो काफी दुखी होगी. रूही, अरमान को धोखेबाज समेझगी और उससे कहेगी कि उसने शादी का वादी उससे किया था. जबकि अरमान की शादी गरीब लड़की से करने पर कावेरी उसपर काफी भड़कती है. वह उसे परिवार के मुखिया के पद से हटा देती है और उसके छोटे भाई रोहित को जिम्मेदारी संभालने के लिए कहती है. लेकिन, रोहित इस बात के लिए मना कर देता है.

https://www.instagram.com/p/C0WQtvzgikb/?hl=en

ये रिश्ता क्या कहलाता है की गिरती टीआरपी को लेकर ऋषभ जयसवाल ने कही ये बात

ऋषभ जयसवाल ने ये रिश्ता क्या कहलाता है की गिरती टीआरपी को लेकर कहा, कोई हमेशा टॉप पर नहीं रह सकता और अभी गिरावट हो सकती है लेकिन वे जल्द ही ऊपर जाएंगे. साथ ही एक्टर ने लीप के बाद शो को मिल रही नफरत पर रिएक्ट करते हुए कहा, दर्शकों के लिए नई कास्ट और नई कहानी को रजिस्टर करना मुश्किल है, क्योंकि वे सभी पुरानी कास्ट से चिपके हुए हैं. ऋषभ ने कहा कि इंस्टाग्राम पर भी उन्हें काफी नफरत मिल रही है और ऐसा हर बार होता है जब किसी शो में लीप आता है. सेट पर हर कोई बहुत होपफुल है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola