Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अर्जुन बिजलानी का को-स्टार बनेगा अभीर, अभीरा-अरमान को मिलाने की करेगा कोशिश!

ये रिश्ता क्या कहलाता है को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स नये ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. सीरियल में नयी एंट्री होने वाली है. कहा जा रहा है कि ये शख्स अभीर का रोल प्ले कर सकते हैं. चलिए आपको बताते है कि ये शख्स कौन है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में चौथा जेनरेशन लीप आ चुका है. सीरियल की कहानी अब अरमान-अभीरा और रूही के ईद-गिर्द घूमती है. शो में दिखाया जा रहा है कि अरमान से अभीरा को प्यार हो चुका है और इस बात से वो अनजान है. वहीं, अरमान और रूही को एक साथ अभीरा देख लेती है. अभीरा अपने पति को बताती है कि उसने उसे एक लड़की के साथ देखा था. अरमान उसे रूही और अपने रिश्ते के बारे में पूरा सच नहीं बताता है. आने वाला एपिसोड में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं शो में नये एंट्री होने वाली है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में नये किरदार की एंट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स नये ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. सीरियल में नयी एंट्री होने वाली है. कहा जा रहा है कि ये शख्स अभीर का रोल प्ले कर सकते है. शो में देव शेखावत कौन हैं और उनका असली नाम क्या है? विनीत रैना ने शो में एक अलग अवतार में एंट्री की है. विनीत ने अबतक इश्क मरजावां, परदेस में है मेरा दिल, दिल दियां गल्लां और छोटी सरदारनी में काम किया हुआ है. विनीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अब देखना है कि उनके सीरियल में आने से क्या नया दर्शकों को देखने मिलेगा.
विनीत रैना नहीं बनेंगे अभीर
वहीं, कयास लगाया जा रहा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में विनीत रैना अभीर का रोल प्ले करेंगे. लेकिन आपको बता दें कि वो अभीर का किरदार नहीं निभाएंगे. बता दें कि राजन शाही का सीरियल साल 2021 में हिना खान और करण मेहरा के साथ शुरू हुआ था. जिसके बाद उनकी जगह शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने ले ली. उसके बाद हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की एंट्री हुई और दोनों ने दो साल तक साथ में काम किया. जिसके बाद चौथा जेनरेशन लीप शो में आया.
अरमान पड़ेगा दुविधा में
अबतक आपने ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा था कि रूही अरमान को पार्टी के लिए कपड़े देती है. वह कहती है कि कोई भी उससे नजरें नहीं हटा पाएगा. वह उन्हें काला टीका भी लगाती हैं. बाद में, अभीरा उसे दूसरा आउटफिट देती है. अरमान कंफ्यूज हो जाता है कि क्या करें. हालांकि बाद में वह अपनी वाइफ का चुना हुआ ड्रेस पहनता है और अपने भाईयों को भी बताता है कि अभीरा की च्वाइस अच्छी है. क्या रूही ये सब देखकर टूट जाएगी या फिर वह कोई नया गेम प्लान बनाकर अपनी बहन को सताएगी.
रोहित की ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी एंट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है के नये प्रोमो के अनुसार, अरमान और रूही को किसी का कॉल आता है और फिर दोनों अस्पताल पहुंचते है. वहां दोनों एक आदमी को पट्टी बांधे बिस्तर पर लेटा देखते है. रूही को विश्वास था कि अरमान उसके पास दोबारा वापस आ जाएगा, लेकिन रोहित के वापस आने से चीजें एक बार फिर से बदल जाएगी. क्या रोहित वापस आने के बाद रूही के साथ अपनी शादी रद्द कर देगा. क्या रोहित, अरमान और रूही को फिर से मिलाएगा? हालांकि जैसी रोहित की हालत है, उससे ये भी लगता है कि उसकी याददाश्त चली जाएगी. अब ये सारे सवाल आने वाले एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद रता चलेगा.
Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही और अरमान एक साथ करेंगे रोमांटिक टाइम स्पेंड, अभीरा का टूटेगा दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










