Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा के पास्ट के बारे में अभीरा को चलेगा पता, रूही के कमरे में अभीर की फोटो देख होगी शॉक्ड

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा रूही के रूम में अभीर की फोटो देखती है और सोच में पड़ जाती है कि ऐसा कैसे हो सकता है. उसे कुछ दिनों बाद अक्षरा के पास्ट के बारे में पता चलेगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इन-दिनों चर्चा में है. शो के लेटेस्ट एपिसोड ने सभी का ध्यान खींचा है. हम सभी ने देखा है कि अभीरा और अरमान का तलाक हो चुका है, लेकिन यह दादीसा ही थीं, जिन्होंने ऐसा करवाया. माधव और विद्या की शादी बचाने के लिए अभीरा को अदालत में झूठ बोलना पड़ा. अरमान को इस बात की जानकारी नहीं है कि अदालत में अभीरा के झूठ बोलने के पीछे दादीसा का हाथ है और इसलिए उसने अपनी पत्नी तक को गलत समझा. उनका तलाक हो गया और अरमान अब रूही से शादी कर रहा हैं, लेकिन, माधव, कृष, मनीषा, मनोज, आर्यन और कियारा इस शादी से खुश नहीं हैं. मनीष गोयनका नहीं चाहते कि रूही अरमान से शादी करें. हालांकि, रूही अरमान से बेहद प्यार करती है और उसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती है.
रूही और अरमान की शादी करवाएगी अभीरा
अरमान ने रूही के सामने साफ कर दिया था कि वह उससे प्यार नहीं करता है, जितना शादी से पहले किया करता था. अभीरा के प्रति उसके मन में कुछ फीलींग्स है, जो उसे फिलहाल समझ नहीं आ रही है. इधर अभीरा स्ट्रगल कर रही थी, क्योंकि उसे संजय के कारण कोई नौकरी नहीं मिल रही थी. हालांकि, आखिरकार उन्हें एक वेडिंग प्लानर कंपनी में काम मिल गया और उनका पहला प्रोजेक्ट अरमान और रूही की शादी था.
अभीरा ने रूही के साथ अभीर की देखी तसवीर?
अरमान अभीरा के करीब आता है और रूही को बुरा लगता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हमें कुछ नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. अभीरा को अपनी मां अक्षरा के पास्ट के बारे में पता नहीं है और इसलिए, उसे अभिमन्यु या अभीर के बारे में कोई जानकारी नहीं है. रूही अभीर के करीब थी और आजतक उसे फोटोज संभाल कर रखी है.
अभीरा को अक्षरा के पास्ट के बारे में चलेगा पता
हम देखेंगे कि अभीरा शादी के कपड़े रखने के लिए रूही के बेडरूम में जाएगी, जब वह अभीर की तस्वीरें देखेगी. रूही तुरंत आएगी और तस्वीर छीन लेगी. अभिरा को जल्द ही अभीर और उसकी मां के पास्ट के बारे में सबकुछ पता चल जाएगा, उसे ये भी पता चलेगा कि अभीरा उसका भाई है. यह देखना दिलचस्प होगा कि पास्ट कैसे सामने आएगा और अभीरा को रूही और गोयनका के साथ अपने रिश्ते के बारे में कैसे पता चलेगा. क्या सभी उसे स्वीकार करेंगे या फिर ट्विस्ट आने वाला है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकाले जाने पर शहजादा धामी के छलके आंसू, कहा- डायरेक्टर ने कहा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










