मलाइका से ब्रेकअप के बाद क्या अर्जुन कपूर डेट कर रहे हैं साहिबा बाली को? लॉर्ड्स की फोटोज हुईं वायरल

Updated:
विज्ञापन
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली, फोटो - ए आई जेनरेटेड

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली, फोटो - ए आई जेनरेटेड

अर्जुन कपूर को हाल ही में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली के साथ देखा गया, जिससे उनकी डेटिंग की अफवाहें तेज हो गईं. दोनों की साथ में तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं.

विज्ञापन

अर्जुन कपूर फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली के साथ देखा गया. स्टेडियम से सामने आई दोनों की तस्वीरों ने उनके डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है.

लॉर्ड्स में साथ दिखे अर्जुन कपूर और साहिबा बाली

19 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान अर्जुन कपूर और साहिबा बाली लॉर्ड्स में साथ नजर आए. दोनों ने ब्लू शेड्स की आउटफिट पहन रखी थी और साथ में मैच एंजॉय करते दिखें. लेकिन सामने आई तस्वीरों में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे यह कहा जा सके कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली, फोटो - x
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली, फोटो - x

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिया अलग-अलग रिएक्शन

दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने उनके डेटिंग की अटकलें लगाईं, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि अर्जुन कपूर और साहिबा बाली सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. तस्वीरें वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा, क्या दोनों साथ हैं? मुझे लगा था साहिबा किसी और को डेट कर रही हैं. वहीं, दूसरे यूजर ने दावा किया कि साहिबा मैच देखने कंटेंट क्रिएटर कुल्लू के साथ पहुंची थीं और अर्जुन कपूर भी उसी दोस्ती वाले ग्रुप का हिस्सा थे.

कमेंट स्क्रीनशॉट ,फोटो- x
कमेंट स्क्रीनशॉट ,फोटो- x

बर्थडे पोस्ट के बाद शुरू हुई थीं डेटिंग की अफवाहें

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर साहिबा बाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था, "सबके बेस्टी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. अब और वजन कम करना बंद करो और थोड़ा केक भी खा लो. इस पर अर्जुन कपूर ने जवाब देते हुए लिखा, "मैं तुमसे मिलने का इंतज़ार कर रहा हूं. दोनों की इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया.

अर्जुन कपूर स्टोरी स्क्रीनशॉट,फोटो- X
अर्जुन कपूर स्टोरी स्क्रीनशॉट,फोटो- X

मलाइका अरोड़ा के साथ रहा था अर्जुन कपूर का रिश्ता

अर्जुन कपूर इससे पहले मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों ने साल 2018 में अपने रिश्ते को पब्लिकली किया था और 2024 में उनका ब्रेकअप हो गया. वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आए थे. इसके अलावा वह हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप: सच या सजा' में भी दिखाई दिए.



ये भी पढ़ें: अभी भी यंग हूं और शादी के लिए तैयार... अर्जुन कपूर ने लॉकअप 2 के इस कंटेस्टेंट को किया प्रपोज


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola