Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कृष की मदद करते हुए अभीरा ने अरमान को कही ये बात, अक्षरा की तसवीर को लेकर हुआ कंफ्यूजन

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कृष की मदद करने के लिए अभीरा सामने आती है. हालांकि इस दौरान वो अरमान को ऐसी बात कहती है, जिसे सुनकर वो थोड़ा मायूस हो जाता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है वैसे तो अपने ट्रैक को लेकर चर्चा में रहता है. लेकिन जब से राजन शाही ने शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को शो से बाहर का रास्ता दिखाया है, तब से ही शो सुर्खियां बटोर रहा है. अब सीरियल में रोहित पुरोहित अरमान का रोल प्ले करते हैं. हाल में रोहित और समृद्धि शुक्ला के बीच रोमांटिक ट्रैक देखने को मिल रहा है. दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है. वहीं, अपकमिंग एपिसोड खूब सारे टर्न लेकर आ रहा है.


अक्षरा की तसवीर फ्रेम करवाएगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाल ही में दिखाया गया कि अरमान, अभीरा के माथे पर किस करता है. ये सीन इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ. दोनों के बीच ये क्यूट केमेस्ट्री फैंस के दिलों को छू गई. आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीष अक्षरा की तसवीर देखकर परेशान हो जाता है. वो उसका बर्थडे सेलिब्रेट करने का फैसला करता है. दूसरी तरफ अभीरा, अपनी मां अक्षरा और अभिनव के फोटो को फ्रेम कराने का सोचती है. स्वर्णा और सुरेखा को रूही की फ्रिक होती है.


अभीरा की इस बात से दुखी हुआ अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कृष को संजय ताना मारता है कि जब वो मुश्किलों का सामना करेगा तब उसे पैसे की कीमत समझ आएगी. अरमान, कृष से कहता है कि वो उसे ड्राप कर देता. कृष इस बात के लिए मना कर देता है. कृष कहता है कि दादी सा घर के किसी भी मेंबर से मदद लेने के लिए नहीं कहा है. अभीरा कहती है कि वो उसकी मदद ले सकता है क्योंकि घर के लोग उसे परिवार का सदस्य नहीं मानते. ये सुनकर अरमान को बुरा लगता है. एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीष और अरमान दुकान पर पहुचंते है और उन दोनों का फोटो फ्रेम एक-दूसरे से अदल-बदल जाता है. अभीरा को घर पहुंचते ये बात पता चलता है और वो दुकान पर जाकर सच्चाई पता लगाने का सोचती है. मनीष भी सोचता है कि उसका फ्रेम कैसे बदल गया और वो इसकी सच्चाई जानने की कोशिश करेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को हुआ अरमान से प्यार, अक्षरा की बेटी की खोज में निकला मनीष

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola