ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को हुआ अरमान से प्यार, अक्षरा की बेटी की खोज में निकला मनीष

Updated at : 05 Apr 2024 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि संजय, कावेरी को कृष का साथ देने पर नाराज होता है. कावेरी उसे धैर्य रखने के लिए कहती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कहानी समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी के ईद-गिर्द घूमती है. सीरियल की स्टोरी अब कुछ ज्यादा ही रोमांचक हो गई है. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया गया कि दादी सा और संजय की बात ना मानते हुए भी कृष ने इवेंट में परफॉर्म किया. उसका डांस हर किसी को पसंद आया, लेकिन संजय और दादी सा उससे बहुत नाराज हो गए. वहीं, कृष अपने भाई और भाभी को सपोर्ट करने के लिए उन्हें शुक्रिया कहता है. ये सुनकर अरमान बेहद इमोशनल हो जाता है.


ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा को बार-बार अरमान की याद आती है. वो उसके बारे में सोचना बंद नहीं कर पाती. इस बीच मनीषा उसके माथे पर टीका लगाती है और उसे अरमान का किस याद आ जाता है. वो पीछे चली जाती है और टीका उसके नाक पर लग जाता है. वहीं, संजय, कावेरी को कृष का साथ देने को लेकर गुस्सा करता है. कावेरी उसे धैर्य रखने के लिए कहती है. विद्या उनकी सारी बातें सुन लेती है.


अभीरा का अरमान ने पकड़ा हाथ
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, कावेरी को कृष के लाइफ में हस्तक्षेप करने पर सवाल करती है. वो उनसे बच्चों को फ्रीडम के बारे में कहती है. कावेरी, विद्या की बातों के बारे में सोचती है. वहीं, सेलिब्रेशन में अरमान शामिल होता है, जिसमें कृष भी होता है. इस दौरान रूही, अरमान से अभीरा को किस करने को लेकर पूछती है. वहीं, अभीरा, अरमान के प्रति बढ़ती नजदीकियों को लेकर कंफ्यूज हो जाती है. रात में सोते वक्त गलती से अरमान, अभीरा का हाथ पकड़ लेता है. जिसके बाद अभीरा उसको सोते हुए देखने लगती है. वहीं, अक्षरा की बेटी को खोजने के लिए माधव से मनीष हेल्प मांगता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान कहेगा अभीरा से अपनी दिल की बात, रूही उठाएगी बड़ा कदम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola