Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अपने ही घर में चोरी करेगा ये शख्स, कृष की इस गलती की वजह से अरमान-अभीरा की खुशियों पर लगेगा ग्रहण

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Dec 2025 10:34 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कृष अपनी वजह से अरमान और अभीरा को मुश्किल में डाल देगा. दूसरी तरफ कियारा और अभीर को कावेरी बहुत मंहगी अंगूठियां देगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कियारा, अभीर को गुडन्यूज देती है कि उन दोनों की शादी के लिए मनीष मान गया है. कियारा उसे बताती है कि मनीषा उनके रिश्ते से खुश नहीं है. अभीर उसे भरोसा दिलाता है कि मनीषा भी वक्त के साथ उनके रिश्ते को स्वीकार कर लेगी. अभीरा, अरमान से कहती है कि वह शादी तक अभीर के साथ गोयनका हाउस में रहेगी. अरमान इस बात के लिए नहीं मानता. अभीरा उसे कहती है कि ये जरूरी है और फिर अरमान मान जाता है.

कृष फिर से पड़ा मुश्किल में

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कृष से पैसे लेने के लिए गुंडे आते हैं. कृष जुए में बहुत सारे पैसे हार गया है. गुंडे कहते हैं कि उसे 6 करोड़ रुपये वापस लौटने है और अगर उसने नहीं पैसे लौटाए तो वह उसे मार देंगे. अभीरा, कृष को उन गुंडों के साथ कार में बैठे देखती है और उसे शक होता है. हालांकि कृष उससे झूठ बोलता है कि वह उसके दोस्त थे. दूसरी तरफ कावेरी, कियारा और अभीर को मंहगी अंगूठियां देती है. कृष उन दोनों अंगूठियां का दाम जानने के बाद उन्हें चुराने का फैसला करता है ताकि वह अपना कर्ज उतार पाए.

अपने ही घर में चोरी करेगी कृष

कियारा, दोनों रिंग अपने भाई अरमान को रखने देती है. अरमान उसे अपने कमरे में रखता है. तभी कृष उनके कमरे में चुपके से घुसता है और वह रिंग चुरा लेता है. माधव को शक होता है कि किसी ने वह दोनों रिंग चुरा लिया है क्योंकि वह एक परछाई को अरमान के कमरे में जाते देखता है. दूसरी तरफ माधव, अरमान और अभीरा को बहुत खुश देखता है और चोरी वाली बात उससे छिपाने की कोशिश करता है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कियारा के अजन्मे बच्चे को मनीषा कहेगी बुरा-भला, अभीरा की ननद रखेगी 2 चौंकाने वाली शर्तें

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola