Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अपनी ही सगाई से गायब होगा अभीर, फिर से कियारा को मिलेगा धोखा? पोद्दार हाउस में होगी नये शख्स की एंट्री

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Dec 2025 2:35 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है लेटेस्ट ट्रैक, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या को पता चल जाता है कि कृष ही है वह शख्स जिसने रिंग चुराई है. दूसरी तरफ मनीषा, कियारा और अभीर के रिश्ते को स्वीकार कर लेती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि माधव, विद्या से रिंग के बारे में पूछता है. विद्या कहती है कि कावेरी को पता चल जाएगा कि वह अंगूठी नकली है. माधव उससे कहता है कि वह लोग दो ही काम कर सकते हैं- पहला की वह वैसे ही रिंग बनवा लें और दूसरा कि वह रिंग चोरी हो गई, ये सबको बता दे. माधव फिर कहता है कि आज का फंक्शन किसी भी हाल में पूरा होना चाहिए. दूसरी तरफ कृष गुंडों को पैसे देता है. गुंडे उससे बाकी का पैसा जल्द देने के लिए कहते हैं और उसे बताते हैं कि उनकी नजर उसपर है.

अपनी ही सगाई से गायब होगा अभीर?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीषा, अभीरा को फंक्शन शुरू करने के लिए कहती है. अभीरा और कियारा को पता चलता है कि अभीर अभी तक नहीं आया है. कियारा बेचैन हो जाती है. अभीरा फाइनली घर आता है और उसके साथ सुरेखा होता है. सुरेखा कहती है कि वह गोयनका की तरफ से अभीर की शादी में शामिल होने आई है. वह सारे घरवालों से मिलती है और फिर सगाई का फंक्शन शुरू होता है. दूसरी तरफ विद्या को पता चल जाता है कि कृष ही है वह शख्स जिसने रिंग चुराई है.

मनीषा मान जाएगी कियारा और अभीर के रिश्ते को लेकर

अभीर, मनीषा से उसे स्वीकार करने के लिए कहता है. वह उसे रिंग लेकर उसे लेने और रिश्ते को आशीर्वाद देने के लिए कहता है. अभीरा-अरमान भी मनीषा से अनुरोध करते हैं कि वह अभीर और कियारा के रिश्ते को स्वीकार कर ले. फाइनली मनीषा मान जाती है. दूसरी तरफ अभीरा को अरमान बताता है कि कृष अपने हिस्से का प्रॉपटी बेच रहा है और वह इस बारे में कावेरी को बताना चाहता है. अभीरा उसे मना करती है क्योंकि कावेरी की तबीयत खराब है. सगाई से पहले माधव और विद्या परेशान होते हैं कि कही कावेरी ये ना जान जाए कि रिंग नकली है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अपने ही घर में चोरी करेगा ये शख्स, कृष की इस गलती की वजह से अरमान-अभीरा की खुशियों पर लगेगा ग्रहण

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola