Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दूध-पानी की किल्लत से जूझेगी अभीरा, चारु- अभीर का होगा आमना-सामना, फिर से विलने बनेगा ये शख्स?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु के वापस आने की खबर अभीर जान जाता है. वह उससे अपने जवाब मांगने जाता है. दोनों बात करते होते हैं, तभी बीच में कियारा आ जाती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु वापस घर आ लौट चुकी है. चारु ने ये वजह तो बता दिया कि वह किस वजह से अपनी शादी से भाग गई थी. हालांकि पूरा सट अभी तक किसी के सामने नहीं आया है. उसके शादी से भागने के पीछे उसके पिता संजय का ही हाथ था, जिसने उसे भागने पर मजबूर किया था. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर और चारु का आमना-सामना होगा. अभीर अपनी पत्नी कियारा के साथ शादी के बाद की रस्में करने के लिए पोद्दार हाउस आता है.
चारु और ���भीर का होगा आमना-सामना
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीर को पता चलता है कि चारु वापस घर आ गई है. उसे सारी पुरानी बाते यादें आ जाती है और वह उससे जवाब मांगने के लिए जाता है. वह बहुत हिम्मत जुटाकर उससे बात करने उसके कमरे में जाता है. वह दोनों बात करते है, तभी कियारा बीच में आ जाती है. अभीर और चारु की गलतफहमी खत्म नहीं होती. अब जब चारु वापस आ चुकी है, तो अभीर इस सिचुएशन से कैसी निपटेगी. कियारा से अब अभीर ने शादी कर ली है और इस सच्चाई के साथ चारु कैसे एडजस्ट करेगी, ये भी देखने लायक होगा.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
दूध और पानी की किल्लत से जूझेगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीर ने पोद्दार हाउस छोड़ दिया है. वह दूसरे घर में शिफ्ट हो गए है. उन दोनों से मिलने गोयनका हाउस से सुवर्णा, मनीष और सुरेखा आते हैं. वह ये देखकर चौंक जाते हैं कि उनकी बेटी की लाइफ कितनी मुश्किल हो गई है. अभीरा उनके लिए चाय बनाने जाती है और पाती है कि उसके घर में दूध नहीं है. फिर वह ब्लैक टी बनाने की कोशिश करती है, लेकिन फिर उसे ध्यान आता है कि उसके पास तो पानी भी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










