ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : क्या यही तक था छोरी- नायरा का साथ, इस फोन के बाद दोनों हो जाएंगे अलग!

Updated at : 25 Aug 2020 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : क्या यही तक था छोरी- नायरा का साथ, इस फोन के बाद दोनों हो जाएंगे अलग!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में छोरी गोयनका हाउस में इंट्री कर चुकी है. वह इस परिवार के सभी लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रही है. लेकिन परिवारवाले उसकी इस सच्चाई से अनजान हैं. कार्तिक और नायरा ने मान लिया है कि उनकी बेटी मर चुकी है लेकिन उन्‍हें पता नहीं है कि वह जिंदा है और उनके सामने है. नायरा छोरी से एक जुड़ाव महसूस करती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में छोरी गोयनका हाउस में इंट्री कर चुकी है. वह इस परिवार के सभी लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रही है. लेकिन परिवारवाले उसकी इस सच्चाई से अनजान हैं. कार्तिक और नायरा ने मान लिया है कि उनकी बेटी मर चुकी है लेकिन उन्‍हें पता नहीं है कि वह जिंदा है और उनके सामने है. नायरा छोरी से एक जुड़ाव महसूस करती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि छोरी लड्डू गोपाल के पास लड्डू चढ़ा देखेंगी तो उसे वो लड्डू खाने का मन करेगा. जिसके बाद वो लड्डू की टोकरी उठा कर जाने लगती है. इस टोकरी में कान्हा जी रहते है. तभी नायरा उससे पूछती है कि तुम यहां क्या गड़बड़ कर रही है. जिसके जवाब में छोरी कहती है, मैं तो कुछ भी नहीं कर रही.

इस बीच जब छोरी लड्डू खा रही होती है तो मनीष भी चुपके से लड्डू उठाकर खाने लगते है. इस बीच में दादी लड्डू गोपाल को नहीं देखकर हंगामा करने लगती है. दादी कहती है आज बहुत अपशकुन हो गया. उनकी आवाज सुनकर सारे घर के लोग जमा हो जाते है. दादी कहती है जरूर उस छोरी ने लड्डू गोपाल को चुराया होगा.

Also Read: Kundali Bhagya Spoiler Alert: लूथरा हाउस से धक्के मारकर प्रीता को निकाला गया बाहर

नायरा छोरी के बचाव में कहती है कि छोरी लड्डू चुरा सकती है लेकिन वो कान्हा जी की चोरी नहीं कर सकती. इस पर दादी कहती है इन फुटपाथ पर रहने वाले बच्चों का कोई भरोसा नहीं है. वहीं लड्डू खाते हुए छोरी को दिखता है कि लड्डू के साथ कान्हा जी भी आ गये है. तो वो कान्हा जी को वापस करने जाती है. जिसके बाद दादी उसपर चोरी का इल्जाम लगाती है. इसपर वो कहती है कि उसने चोरी नहीं की.

फिर सब पूजा करने में मग्न हो जाते है. तभी नायरा का फोन बजता है औऱ उसमें उसे पता चलता है कि छोरी को आश्रम से लेने कल कुछ लोग आएंगे. ये बात सुन कर नायरा थोड़ी उदास हो जाती है लेकिन फिर भी वो उन्हें आने के लिए कह देती है. वहीं ये सब बातें छोरी भी सुन लेती है और वो सोचती है कि अब यहां से उसे जाना ही नहीं है.

बता दें कि नायरा इस बात को छुपाने की पूरी कोशिश कर रही है कि मनीष और नायरा की कार का एक्‍सीडेंट उस लड़की छोरी की वजह से हुआ है. वह तय करती है वह इसका खुलासा नहीं करेगी और जल्द ही उसे वापस भेज देगी. हालांकि इतना बड़ा घर देखकर छोरी वहां रहने का प्‍लान बनाती हैं. अब क्‍या होगा जब नायरा के सामने सच खुलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola