Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान के प्यार को टेस्ट करेगा माधव, अब क्या करेगी रूही

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अब हम देखेंगे कि अभीरा बेहोश हो जाती है और माधव उसका ख्याल रखता है. इधर अरमान अपनी बेटी के लिए परेशान होता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. सीरियल के मौजूदा एपिसोड्स में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिससे फैंस हैरान हैं. अरमान और रूही शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और फैंस चाहते हैं कि अभीरा फिर से अरमान के साथ मिले.
अभीरा से प्यार करता है अरमान
अरमान इस बात से अनजान है कि अभीरा ने तलाक की सुनवाई के दौरान अदालत में फर्जी बयान दिए थे, क्योंकि दादीसा ने उसे ब्लैकमेल किया था. अभीरा एक बस में चढ़ती है और लाइफ में आगे बढ़ना चाहती है. इधर अरमान को भी फील होता है कि वह भी अपनी एक्स वाइफ को बेहद प्यार करता है. वह दादीसा से उनके रिश्ते को खराब करने का आरोप लगाता है. अरमान जो अभीरा के साथ रहना चाहता है, बहुत दुखी है. दूसरी ओर रूही जल्द से जल्द अरमान से शादी करना चाहती है, क्योंकि यह उसका सपना सच होने जैसा है.
अभीरा को देखकर रोता है माधव
राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, माधव अभीरा को बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाता है. वह अरमान को बुलाता है और अरमान रूही से अपनी शादी तोड़ देता है. दूसरी ओर माधव, अभीरा की हालत देखकर टूट जाता है. अभीरा को इतनी तकलीफ देने के लिए उसे अपने परिवार पर शर्म आती है. वह चाहता है कि अरमान को एहसास हो कि अभीरा उसके लिए परफेक्ट है.
माधव के साथ अभीरा शुरू करेगी अपनी नई जिंदगी
माधव अभीरा को मसूरी ले जाने और बिना किसी के एक नई जिंदगी शुरू करने का फैसला करता है. वह इस बात से परेशान है कि विद्या एक मां के रूप में विफल रही, क्योंकि उसने जानबूझकर अरमान और अभीरा को अलग किया और रूही से शादी करने के लिए अपने बेटे को मजबूर किया. इधर अरमान एपनी एक्स वाइफ से मिलने के लिए तड़पता है. माधव अब अरमान की परीक्षा लेगा. अगर वह पास होगा, फिर ही उसे अभीरा के साथ जाने देगा.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकाले जाने पर शहजादा धामी के छलके आंसू, कहा- डायरेक्टर ने कहा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










