Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान पर गुंडों ने चाकू से किया हमला, क्या अपने पति को हमेशा के खो देगी अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में हम देखेंगे कि अभीरा को मनाने के लिए अरमान लगा हुआ है. हालांकि अब दोनों पति-पत्नी मुसीबत में फंस जाएंगे. गुंडे उनपर अटैक कर देंगे. जिससे अरमान घायल हो जाएगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है कुछ दिलचस्प एपिसोड के बाद चर्चा में है. हाल के एपिसोड में, हमने देखा कि अरमान को आखिरकार एहसास हुआ कि वह रूही से नहीं बल्कि अभीरा से प्यार करता है. उसे यह भी पता चलता है कि कैसे दादीसा ने अदालत में झूठे बयान देने के लिए अभीरा को ब्लैकमेल किया और उनके रिश्ते को नुकसान उठाना पड़ा. अरमान रूही से शादी करने के लिए राजी हो जाता है लेकिन अपने प्यार को नहीं खो पाता है. आखिरकार वह रूही के साथ अपने रिश्ते को तोड़ देता है. हर कोई इस फैसले के लिए अरमान को भला-बुरा कहता है. दूसरी ओर, माधव अपने तलाक के बारे में बताने के लिए अभीरा से मिलता है, लेकिन वह बेहोश हो जाती है. माधव उसे अस्पताल ले जाता है और फिर वे एक साथ एक घर में रहते हैं.
अभीरा को मनाने में लगा है अरमान
माधव अभीरा से कहता है कि यह उसका नया घर होगा. ऐसा लगता है कि यह घर माधव और उसकी पहली पत्नी का है. अरमान वहां पहुंचता है और अभीरा को प्रपोज करता है, लेकिन वह उसके प्रपोजल को रिजेक्ट कर देती है. वह अरमान से कहती है कि अब उस पर भरोसा नहीं कर सकती, क्योंकि अपने परिवार के लिए कभी भी उसे सकता है. माधव अरमान को अभीरा से दूर रहने के लिए कहती है. लेकिन अरमान अभीरा को समझाने की कोशिश करता रहता है और उसके लिए बारिश में भी खड़ा रहता है. अरमान को अभीरा के लिए ‘मजनू’ जैसा व्यवहार करते देख दादीसा और विद्या नाराज हो जाती हैं. अभीरा एलएलबी की परीक्षा पास करती है और वकील बन जाती है. उसके सर्टिफिकेट को माधव जला देता है, लेकिन अरमान उसके लिए बड़ा सर्टिफिकेट लाता है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: LLB एग्जाम पास कर वकील बनी अभीरा, माधव और विद्या के रिश्ते में आई खट्टास
अरमान पर गुंडे ने किया हमला
राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम रूही को अरमान को जेल से बाहर निकालते हुए देखेंगे. वह उसकी जमानत के लिए वकील लाएगी और उसे बाहर निकालेगी. अरमान अभीरा को मनाने के लिए उसके घर पहुंचेगा, लेकिन वे दोनों मुसीबत में फंस जाएंगे. कुछ गुंडे उन पर हमला करेंगे और उनमें से एक अरमान के सीने में चाकू घोंप देगा. हालांकि, अभिरा उसे वहां से दूर ले जाने में कामयाब होगी और उसे बचाने की कोशिश करेगी. अरमान को सांस लेने के लिए संघर्ष करते हुए देखा जाता है, लेकिन वह अभीरा को उसके और रूही के पास्ट के बारे में बताने की कोशिश करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










