Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मसूरी में अकेले पड़ जाएगी अभीरा, कावेरी के खिलाफ जाकर उसके पास जाएगा अरमान

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि संजय, अरमान को काम पर ध्यान देने के लिए कहता है. अरमान को अभीरा की फ्रिक हो रही है. अरमान मसूरी जाने का फैसला करता है और दादी सा को ये बात बताता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नये अरमान और रूही की एंट्री हो चुकी है. मेकर्स ने शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को हटाकर अब रोहित पुरोहित और गार्विता साधवानी को शो में जगह दी है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि रूही, अरमान के बेड के पास चुपके से आई लव यू वाला नोट रखेगी. उसे कियारा पकड़ लेती है. रूही से वो अभीरा को लेकर बात करती है. जिसके बाद रूही, कियारा की मदद चारु को खोजने में करती है, जो मिसिंग है. वहीं, दूसरी तरफ रूही और कियारा को चारु मिल जाती है, जो देव से बात करती होती है.


अभीरा से मिलने मसूरी जाएगा अरमान
अरमान, अभीरा को ना खोज पाने की वजह से परेशान हो जाता है. संजय उसे वॉर्न करता है कि अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखें. अरमान उसकी बात नहीं मानता और अभीरा को खोजने पर जोर देता है. संजय उसे पुराने बातें याद दिलाता है, जिसमें उसके हाथ से एक बड़ा प्रोजेक्ट निकल गया था. वहीं, कावेरी और विद्या में किसी बात को लेकर लड़ाई हो जाती है और रूही उनके बीच आ जाती है. वो संजय और अरमान से कावेरी और विद्या के बीच हुए लड़ाई को सॉल्व करने के लिए कहती है.


अभीरा से मिलने मसूरी पहुंचेगा अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा मसूरी से अरमान को कॉल करने अपना पता बताती है. कावेरी, अरमान से कहती है कि वो काम और अभीरा में से एक को चुने. अभीरा को पता चलता है कि उसका रिसॉर्ज खत्म होने के कगार पर है. वो अपने घर को खोने के बारे में सोचकर काफी परेशान हो जाता है. कावेरी को अरमान, अभीरा की स्थिति बताता है और मसूरी चला जाता है. दादा सी उसके जाने से काफी गुस्सा हो जाती है. अभीरा को लगता है कि अगर उसका घर बर्बाद हो गया तो वो पोद्दार हाउस छोड़ने के बाद कहां जाएगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कृष की मदद करते हुए अभीरा ने अरमान को कही ये बात, अक्षरा की तसवीर को लेकर हुआ कंफ्यूजन

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola