Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के लिए शोएब इब्राहिम ने दिया था ऑडिशन, बोले- कुछ देर में रूम से निकाल दिया गया…

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है बीते कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. अब भी सीरियल की टीआरपी काफी अच्छी है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि शोएब इब्राहिम ने एक बार राजन शाही के शो के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं. ससुराल सिमर का के बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली. दीपिका कक्कड़ के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को पसंद किया गया था. इस सीरियल की शूटिंग के दौरान कपल को एक दूसरे से प्यार हुआ और अंततः उन्होंने शादी कर ली. हाल ही में शोएब ने झलक दिखला जा में भाग लिया था. जहां उनकी डांसिंग स्कील को काफी ज्यादा पसंद किया गया था. वह सबसे लोकप्रिय व्लॉगर्स में से एक हैं. शोएब के ब्लॉग्स पोस्ट होते ही वायरल हो जाते हैं. हाल ही में अब फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैसू के लॉन्ग ड्राइव सेगमेंट में नजर आए. जहां उन्होने फैसल संग खूब मजाक मस्ती की.


शोएब की मां का उन्हें टीवी पर देखने का था सपना
शोएब इब्राहिम ने फैसल शेख के साथ अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया. एक्टर ने खुलासा किया कि कैसे उनकी मां उन्हें स्क्रीन पर देखना चाहती थीं, जबकि पिता चाहते थे कि वह अपनी इंजीनियरिंग पूरी करें. अपनी मां के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मॉडलिंग से शुरुआत की. हालांकि, ज्यादा दिनों तक इसमें आगे नहीं बढ़ सके और उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला किया.

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस पॉपुलर किरदार ने सीरियल को कहा अलविदा, बोले- स्क्रीन स्पेस नहीं…

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्दा को दादीसा के बुरे इरादों का चलेगा पता, अभीरा-अरमान को एक करने की करेगी कोशिश

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या रूही के पति रोहित के हाथ लगा नया शो, Shivam Khajuria बोले- मुझे अभी…


ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए शोएब इब्राहिम ने दिया था ऑडिशन
शोएब ने बताया कि उन्होंने अपना पहला ऑडिशन 2007-2008 में राजन शाही की सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए दिया था. लेकिन, उस वक्त उन्हें ऑडिशन रूम से बाहर निकाल दिया गया था. उन्होंने शेयर किया कि उस समय उन्हें दुख हुआ था, लेकिन वह रूके नहीं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए खूब मेहनत की.


करण मेहरा के रोल के लिए शोएब ने किया था ट्राई
ऐसा लगता है कि शोएब शो में करण मेहरा के किरदार नैतिक के लिए कोशिश कर रहे थे. बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के पहले सीजन में हिना खान भी मुख्य भूमिका में थीं. सीरियल के हालिया एपिसोड की बात करें तो शो में फिलहाल समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित मुख्य भूमिका में हैं. वे शो में अभीरा और अरमान की भूमिका निभाते हैं और वर्तमान में शो की टीआरपी काफी अच्छी रही है.

Read Also- Jhalak Dikhhla Jaa 11: शोएब इब्राहिम नहीं मनीषा रानी बनेगी विनर! फर्स्ट रनर-अप बनेगा ये कंटेस्टेंट

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola