Jhalak Dikhhla Jaa 11: शोएब इब्राहिम नहीं मनीषा रानी बनेगी विनर! फर्स्ट रनर-अप बनेगा ये कंटेस्टेंट

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Feb 2024 11:34 AM

विज्ञापन

Jhalak Dikhhla Jaa 11: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में इस सीजन कौन विनर बनेगा, इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. शो का ग्रैंड फिनाले 2 मार्च 2024 को होगा.

विज्ञापन

Jhalak Dikhhla Jaa 11: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 का ग्रैंड फिनाले 2 मार्च 2024 को होगा. इसका फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं.

झलक दिखला जा 11 में टॉप 5 फाइनलिस्ट मनीषा रानी, ​​शोएब इब्राहिम, अद्रिजा सिन्हा, श्रीराम चंद्रा और धनश्री वर्मा है. सेलेब्स अपने फैंस से उन्हें वोट करने की अपील कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इस सीजन झलक दिखला जा 11 की ट्राफी कौन उठाएगा. अब एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि मनीषा रानी सबसे ज्यादा वोटों के साथ आगे चल रही हैं.

लेडी खबरी के आधिकारिक अकाउंट से एक हालिया पोस्ट के अनुसार, मनीषा सबसे ज्यादा वोटों के साथ आगे चल रही हैं, शोएब इब्राहिम दूसरे नंबर पर हैं, जबकि धनश्री वर्मा को तीसरे सबसे ज्यादा वोट मिले हैं.

इस ट्वीट की मानें तो ऐसी संभावना है कि झलक दिखला जा 11 की विनर मनीषा रानी हो सकती है. जबकि शोएब पहले रनर-अप और धनश्री वर्मा दूसरी रनर-अप होगी. हालांकि असली विनर का नाम, फिनाले के दिन ही पता चलेगा.

Also Read: Jhalak Dikhhla Jaa 11 में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री! देगी कड़ी टक्कर

वहीं, एक अन्य वायरल ट्वीट में कहा गया, शोएब इब्राहिम, चैनल के फेवरेट हैं, जो संभवतः झलक दिखला जा का 11 वां सीजन जीत रहे हैं. दूसरे नंबर पर मनीषा और अद्रिजा सिन्हा तीसरे स्थान पर आ सकती है.

सोशल मीडिया पर शोएब इब्राहिम और मनीषा रानी दोनों के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. शोएब एक जाने-पहचाने टीवी स्टार है और मनीषा हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थी.

शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ से शादी की है और उनके फैंस का वोट भी शोएब को मिल रहा है. इसके अलावा शोएब की बहन सबा के फैंस भी एक्टर को वोट कर रहे हैं.

बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद से मनीषा रानी की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है. मनीषा, टोनी कक्कड़ के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी है. इसके अलावा उनके लिए कई सेलेब्स वोट्स मांग रहे हैं.

Also Read: Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: शोएब इब्राहिम होंगे झलक दिखला जा 11 के विनर! जानें कौन है टॉप 5 में?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola