Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शहजादा धामी ने सीरियल पर लगाये थे कई आरोप, अब दादीसा ने सेट के माहौल पर की बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. हालांकि बीते कुछ दिनों से ये सीरियल काफी सुर्खियों में है. जहां शहजादा धामी ने डायरेक्टर पर कई आरोप लगाए थे. वहीं अब दादीसा का किरदार निभाने वाली अनीता राज ने शो के पॉजिटिव माहौल पर बात की है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है हमेशा से ही दर्शकों के दिलों पर राज करता आया है. जहां कुछ दिन पहले शहजादा धामी ने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी कि उन्हें समृद्धि शुक्ला-स्टारर शो से रातों-रात क्यों बाहर कर दिया गया. अरमान पोद्दार का किरदार निभाने वाले शहजादा धामी ने खुलासा किया कि शो के निर्देशक ने उनके प्रति अनप्रोफेशनल थे. अब सीरियल में दादीसा का रोल निभाने वाली अनीता राज ने सेट पर पॉजिटिव माहौल होने की बात की है.
अनीता ने सेट पर मौजूद पॉजिटिविटी पर की बात
अनीता राज ने पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में, कहा कि सेट पर एक अच्छा वातावरण होना बहुत महत्वपूर्ण है, एक्ट्रेस ने कहा, अच्छा माहौल न सिर्फ एक्टर को पॉजिटिव रखता है, बल्कि आप क्रू मेंबर्स, स्टारकास्ट से अच्छा रिलेशन भी बना सकते हैं. वह आगे कहती हैं कि सेट पर पॉजिटिविटी किसी अभिनेता के परफॉर्मेंस पर काफी प्रभाव डाल सकती है.
शहजादा धामी ने कही थी ये बात
अनीता राज का यह स्टेटमेंट शहजादा धामी के खुले तौर पर यह कहने के कुछ ही दिनों बाद आया है कि सेट पर उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं होता था. सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, शहजादा धामी ने उस समय को याद किया जब, ये रिश्ता क्या कहलाता है की शूटिंग के दौरान, वह निर्देशक के पास गए और उन्हें ‘भाई’ कहकर बुलाया. हालांकि जवाब में मुझे काफी कुछ सुना दिया जाता था.
सीरियल के सेट पर नहीं होता था अच्छा व्यवहार
फिर उन्होंने एक और दिन को याद किया, जब जब प्रोडक्शन का आदमी आया और उन्होंने शहजादा को बताया कि शॉट तैयार है. शहजादा ने कहा कि वह शॉट के लिए जाने वाले थे, तभी एक वरिष्ठ अभिनेता ने उनकी बातचीत पूरी करने के लिए कुछ सेकंड और रुकने पर जोर दिया. शहजादा याद करते हैं कि कैसे निर्देशक आए और उन पर चिल्लाते हुए कहा कि वह उन्हें केवल एक बार बुलाएंगे, और अगली बार कोई और उनकी जगह ले लेगा.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकाले जाने पर शहजादा धामी के छलके आंसू, कहा- डायरेक्टर ने कहा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










