Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शादी से भागी नहीं थी चारु, इस शख्स ने किया था किडनैप, अपना ही सगा बना उसकी खुशियों का दुश्मन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Abhir to fulfill Charu last wish
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु जब अभीर और कियारा को साथ में देखती है तो वह काफी गुस्सा होती है. वह अरमान के गले लगकर खूब रोएगी. अभीरा को चारु के लिए बहुत बुरा लगेगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक चारु और अभीर के लवस्टोरी पर फोकस था. दोनों की शादी के लिए परिवार मान भी गए, लेकिन शादी के दिन चारु शादी छोड़कर भाग जाती है. अभीर, कियारा से शादी कर लेता है. शो में दिखाया जाएगा कि कावेरी को एक ब्लैकमेलर से कॉल आता है. शिवानी, अभीरा से मिलने जाती है और गलती से वह कावेरी से टकरा जाती है. शिवानी उसे देखकर घबरा जाती है. कावेरी भी उसे देखकर सकपका जाती है.
शिवानी को देखकर कावेरी के उड़े होश
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा, कावेरी और शिवानी की परेशानी देखकर उनसे सवाल करती है, लेकिन शिवानी वहां से चली जाती है. शिवानी के वापस आने से सबसे ज्यादा परेशान कावेरी है. उसे डर है कि उसके वापस आने से पोद्दार परिवार की खुशियों को किसी की नजर ना लग जाए. अभीरा, कावेरी से पूछती है कि उसे किस बात का डर है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कियारा और अभीर गोयनका हाउस जाने के लिए पोद्दार हाउस से बाहर निकलेंगे. संजय एक अच्छे पिता होने का नाटक करेगा और चारु को किडनैपर से बचाएगा. हालांकि ये किसी को नहीं पता कि संजय ही वह शख्स था जिसने चारु को किडनैप कराया था.
चारु को उसके पिता ने ही करवाया था किडनैप
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु जब अभीर और कियारा को साथ में देखती है तो वह काफी गुस्सा होती है. वह अरमान के गले लगकर खूब रोएगी और अभीर के उसके प्रति प्यार पर सवाल उठाएगी. अभीरा को चारु के लिए बहुत बुरा लगेगा. वह चारु के किडनैपर के बारे में पता करने का फैसला करेगी. दूसरी तरफ सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान को शिवानी और विद्या को लेकर एक कठिन फैसला लेना होगा. अभीरा चाहती है कि अरमान, शिवानी को चुने. हालांकि अरमान अपनी मां विद्या को चुनता है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










