Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अंशुमन की शादी पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, समृद्धि शुक्ला ने कहा- दादी सा की सोच…
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Jun 2025 9:00 AM
राहुल शर्मा ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को कहा अलविदा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अंशुमन की दोस्ती गहरी होती जा रही है. दादी सा चाहती है कि दोनों की शादी हो जाए. हालांकि विद्या उसके फैसले से सहमत नहीं रखती. अब समृद्धि शुक्ला ने इसे लेकर बात की.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद अंशुमन और गीतांजलि की एंट्री हुई है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि गीतांजलि, अरमान को पसंद करती है. मायरा चाहती है कि गीतांजलि उसके पिता को प्रपोज करें. हालांकि मायरा को ये नहीं पता कि उसकी मां अभीरा है. वह बार-बार अरमान से इस बारे में पूछती है, लेकिन वह उसे कुछ भी नहीं बताता. दूसरी तरफ अंशुमन, अभीरा को पसंद करने लगा है. अंशुमन ने कावेरी और विद्या के बिजनेस में पैसे लगाए है. कावरे चाहती है कि अंशुमन, अभीरा से शादी कर लें. अब इस बारे में समृद्धि शुक्ला ने बात की.
अभीरा ने अभिरा-अंशुमान की शादी को लेकर बात की
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम समृद्धि शुक्ला ने बॉलीवुड स्पाई से बातचीत में कहा कि दादी सा की सोच गलत नहीं है. उनकी बहुत प्रगतिशील सोच है. मैं उनके घर की बहू हूं और सात साल से उनका पोता लौटा नहीं है. बोलते हैं कि लड़की जवान है तो वह अपनी जवानी क्यों बर्बाद करें. ये तो वक्त है जहां एक पार्टनर चाहिए होता है. वह अच्छा पार्टनर डिर्जव करती है, अच्छी लड़की है. तो उनको लगता है अंशुमन अच्छा लड़का है तो क्यों नहीं. तो दादी सा के विचार गलत नहीं है.
अभीरा को देखकर इस पल में खो जाएगा अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंशुमन, अभीरा से पूछता है कि क्या उसने उसे अपने दोस्त के तौर पर स्वीकार कर लिया है. दोनों अपनी दोस्ती की शुरुआत करते हैं. उनके बीच में हंसी-मजाक होता है. अभीरा जाने लगती है तो अंशुमन कहता है कि वह उसके नाम के पीछे जी ना लगाए. जिसके बाद अभीरा और वह फैसला करते हैं कि दोनों एक-दूसरे को नाम से बुलाएंगे. अरमान गोला खरीदता रहता है और तभी वहां पर अभीरा आ जाती है. वह चार गोला खरीदती है और उसकी आवाज सुनकर अरमान उसे बस देखता रहता है. वह उसे देखकर उस पल में खो जाता है.
यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










