Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रियल लाइफ में ये शख्स है अभीरा का अरमान? समृद्धि शुक्ला बोलीं- आपके लिए क्या मायने…

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक फोटो- ट्विटर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला मुख्य रोल निभाती है. एक्ट्रेस ने टीवी के एक एक्टर संग लिंक अप की खबरों पर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि आपके लिए क्या मायने रखता है, आपको तय करना होगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को 16 साल हो गए है. शो में अबतक कई जेनरेशन लीप आ चुके हैं. फिलहाल सीरियल में अभी समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित लीड रोल निभा रहे हैं. समृद्धि ये रिश्ता क्या कहलाता है से पहले सावी की सवारी शो करती थी. इस शो में उनके साथ एक्टर फरमान हैदर दिखे थे. तभी से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने लगी कि दोनों एक-दूसरे को डेट करते हैं. हालांकि दोनों ने हमेशा ये बताया कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त है. अब एक्ट्रेस ने डेटिंग पर चुप्पी तोड़ी है.

फरमान हैदर संग डेटिंग की अफवाहों पर समृद्धि शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी

समृद्धि शुक्ला हाल ही में फरमान हैदर के नये शो पॉकेट में आसमान का सपोर्ट करते दिखी थी. एक्ट्रेस ने फरमान हैदर संग जूम डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए कहा, “देखिए, अगर वैसा होता है तो मुझे नहीं लगता कि मैं यहां आती हूं क्योंकि लोग तो कुछ न कुछ बोलेंगे ही. आपके लिए क्या मायने रखता है, आपको तय करना होगा. हमारे सेट इतने करीब हैं. अगर आप अपने दोस्त के लिए नहीं हैं, तो आपकी जिंदगी कहां पहुंच गई है? मैं अपने दोस्त को सपोर्ट करने आई हूं.”

अरमान की मां का सच आएगा सामने

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अरमान नोटिस करता है कि अभीरा, आरके की मां की देखभाल कर रही है. वह उससे हॉस्पिटल में मिलने अक्सर जाती है. अरमान को काफी गुस्सा आता है ये सब देखकर. वह अभीरा से इसे लेकर सवाल करेगा. अभीरा उसे बताएगी कि अस्पताल में वह जिससे मिलने जाती है, वह आरके की नहीं बल्कि उसकी मां है. ये सच जानकर अरमान के होश उड़ा जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: घर से भाग जाएंगे चारु-अभीर, अरमान की असली मां की सच्चाई आएगी सामने, होगा फुल ऑन ड्रामा

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola