Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और रूही को शो से निकालने पर इस टीवी स्टार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोफेशनलिज्म बहुत जरूरी है

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

सलोनी संधू ने बताया कि शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे ने उसके साथ हमेशा अच्छा व्यवहार किया और उनके साथ प्रोफेशनल थे.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला स्टारर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में शॉकिंग ट्विस्ट आया है. कुछ दिन पहले ही अरमान और रूही का किरदार निभाने वाले शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को मेकर्स ने बाहर निकाल दिया. इस खबर से फैंस हैरान रह गए. प्रोडक्शन टीम ने बताया कि शहजादा अनप्रोफेशनल है. मेकर्स ने बताया कि रूही अपने किरदार के साथ जस्टिस नहीं कर पाई और इस वजह से उन्हें निकाल दिया गया. हालांकि श्रुति उल्फत और ऋषभ जयसवाल ने मेकर्स के फैसले का साथ दिया. अब इसपर चारू का रोल निभा रही सलोनी संधू ने रिएक्ट किया है.

शहजादा धामी-प्रतीक्षा होनमुखे के बाहर निकलने पर चारु ने तोड़ी चुप्पी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नये अरमान और रूही की एंट्री हो गई है. फैंस जहां दोनों को देखने के लिए उत्सुक थे, तो दूसरी तरफ पुराने अरमान और रूही को फैंस मिस भी कर रहे है. टाइम्स नाउ से बातचीत में सलोनी ने बताया कि उन्हें शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे से कभी कोई परेशानी नहीं हुई. ना ही सेट पर उनके बीच किसी प्रकार का लड़ाई या मतभेद हुआ. सलोनी ने ये कहा कि प्रोफेशनलिज्म बहुत जरूरी है और इसे देखने का हर इंसान का अपना नजरिया होता है.

सलोनी संधू ने नये अरमान-रूही को लेकर कही ये बात

सलोनी संधू ने बताया कि शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे ने उसके साथ हमेशा अच्छा व्यवहार किया और उनके साथ प्रोफेशनल थे. नये एंट्री रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी की एंट्री पर एक्ट्रेस ने कहा कि वो खुश है उनकी एंट्री पर. उन्हें यकीन है कि उनके आने से कहानी और कैरेक्टर्स में नया ट्विस्ट आएगा. बता दे कि ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 सालों से टीवी पर आ रहा है. राजन शाही के शो की लोकप्रियता अभी भी वैसी ही बनी हुई है. शो में चौथा लीप आया था और आगे की कहानी देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक थे.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अबतक जानें क्या हुआ

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अबतक आपने देखा कि अभीरा और रूही ठंडाई पीने का कॉम्पिटिशन करती है, जिसमें रूही जीत जाती है. दोनों को भांग काफी ज्यादा चढ़ जाता और नशे में ही अभीरा अरमान संग अपने रिश्ते के बारे में बोल देती है. रूही उसे बताती है कि उसके दिल में अभी भी अरमान है. रूही कहती है वो अभी भी उससे प्यार करती है और वो मूव ऑन नहीं कर पा रही. रूही कहती है रोहित संग सात फेरे लेने से पहले वो अरमान के साथ रिश्ते में थी. क्या होगा जब पोद्दार को पता चलेगा कि रूही और अऱमान के रिश्ते के बारे में. क्या दादी सा अरमान पर करेगी गुस्सा. क्या अभीरा उनके रिश्ते पर सवाल उठाएगी. ये सब तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: होली पार्टी में कियारा को बदमाशों से बचाएगी अभीरा, कावेरी और विद्या होगी आमने-सामने

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola